{"_id":"66fa2d92e1a368d655047a1e","slug":"shakib-al-hasan-receives-security-warning-by-bangladesh-government-ahead-of-retirement-test-ind-vs-ban-2024-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: 'अगर 10 करोड़ लोग गुस्सा हैं तो...', शाकिब अल हसन की सुरक्षा को लेकर सरकार का बयान, दी चेतावनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: 'अगर 10 करोड़ लोग गुस्सा हैं तो...', शाकिब अल हसन की सुरक्षा को लेकर सरकार का बयान, दी चेतावनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 30 Sep 2024 10:18 AM IST
सार
महमूद ने कहा- अब हम शाकिब को उतनी ही सुरक्षा देंगे जितनी एक खिलाड़ी को मिलती है। यह हमारी जिम्मेदारी है और अगर वह देश में आते हैं तो हम उन्हें सुरक्षा देंगे।'
बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को घर में अपना अंतिम टेस्ट मैच खेलने के लिए सुरक्षा मांगने से पहले अपना राजनीतिक रुख साफ करने के लिए कहा गया है। शाकिब ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले संन्यास की घोषणा की थी और कहा था कि वह ढाका में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलना चाहते हैं। हालांकि, हत्या के एक मामले की एफआईआर में उनका नाम था। उन्होंने कहा था कि वह सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिए बिना बांग्लादेश की यात्रा नहीं कर सकते। बांग्लादेश के युवा और खेल सलाहकार आसिफ महमूद ने शाकिब के आग्रह पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें किसी अन्य क्रिकेटर जैसी सुरक्षा मिलेगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि पूर्व राजनेता के रूप में शाकिब की भूमिका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
Trending Videos
2 of 4
शाकिब अल हसन
- फोटो : ICC/T20 World Cup
महमूद ने कानून मंत्रालय में एक ब्रीफिंग के दौरान संवाददाताओं से कहा, 'बीसीबी ने इस मुद्दे पर ध्यान दिया और राज्य अपने प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा देने के लिए बाध्य है। हम निश्चित रूप से ऐसा करेंगे। ऐसे में आपको याद रखना होगा कि शाकिब अल हसन की दो पहचान हैं- क्रिकेटर और राजनेता। उन्होंने अवामी लीग के पैनल से आम चुनावों में हिस्सा लिया था। उनकी दोनों पहचान को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया है। अब हम शाकिब को उतनी ही सुरक्षा देंगे जितनी एक खिलाड़ी को मिलती है। यह हमारी जिम्मेदारी है और अगर वह देश में आते हैं तो हम उन्हें सुरक्षा देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
शाकिब अल हसन
- फोटो : ICC/T20 World Cup
महमूद ने कहा, 'लेकिन अगर आम लोगों में उनकी राजनीतिक पहचान के कारण उनके प्रति नाराजगी है, उदाहरण के लिए, मेरी सुरक्षा के लिए मेरे पास पांच पुलिस कांस्टेबल और एक गनमैन है और अगर 16 करोड़ में से 10 करोड़ लोग गुस्से में हैं तो क्या वे, पांच या छह लोग, मेरी रक्षा कर सकते हैं? इसलिए, अगर लोग मुझसे नाराज हैं, तो मुझे अपने शब्दों से इसे कम करना होगा। मुझे लगता है कि उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और अपने राजनीतिक दृष्टिकोण के बारे में बात करनी चाहिए।'
4 of 4
शाकिब अल हसन
- फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'मशरफे मुर्तजा पहले ही अपनी स्थिति के बारे में बात कर चुके हैं। इसलिए, यदि शाकिब लोगों से बचने के लिए सुरक्षा मांग रहे हैं, तो कोई भी किसी को सुरक्षा नहीं दे सकता है। यहां तक कि शेख हसीना को भी वह सुरक्षा नहीं दी जा सकी और उन्हें भागना पड़ा। इसलिए शाकिब को अपना राजनीतिक रुख स्पष्ट करना होगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।