फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: 'लॉर्ड्स में गांगुली के शर्ट लहराने की यादों ने आर्चर को प्रेरित किया', कप्तान बेन स्टोक्स का बयान

Tue, 15 Jul 2025 02:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 15 Jul 2025 02:12 PM IST
सार

आर्चर ने तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को खतरनाक ऋषभ पंत को बोल्ड किया और इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर का अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लिया। भारत इस मैच में 22 रन से हार गया।

विज्ञापन
IND vs ENG 3rd Test: 'Memories of Ganguly waving his shirt at Lord's inspired Archer', says captain Ben Stokes
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट - फोटो : PTI
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने खुलासा किया कि भारत की 2002 में इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत के बाद सौरव गांगुली द्वारा लॉर्ड्स की बालकनी में शर्ट लहराने की घटना ने जोफ्रा आर्चर को तीसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। गांगुली ने नेटवेस्ट ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए अपनी शर्ट उतार दी थी और यह आज तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे नाटकीय क्षणों में से एक है।
IND vs ENG 3rd Test: 'Memories of Ganguly waving his shirt at Lord's inspired Archer', says captain Ben Stokes
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट - फोटो : PTI
दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में अपनी जीत उसी दिन दर्ज की जिस दिन उसने 2019 में वनडे विश्व कप फाइनल में स्कोर बराबर रहने के बाद बाउंड्री काउंट-बैक के आधार पर न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी। हालांकि, जब स्टोक्स ने आर्चर को छह साल पहले के उस महत्वपूर्ण दिन के बारे में याद दिलाया, तो तेज गेंदबाज को 17 साल पहले हुए गांगुली वाले पल की याद आ गई।
IND vs ENG 3rd Test: 'Memories of Ganguly waving his shirt at Lord's inspired Archer', says captain Ben Stokes
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट - फोटो : PTI
आर्चर ने तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को खतरनाक ऋषभ पंत को बोल्ड किया और इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर का अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लिया। भारत इस मैच में 22 रन से हार गया था। स्टोक्स ने मैच के बाद कहा, 'मैंने पांचवें दिन सुबह आर्चर से कहा, ‘आपको पता है कि आज क्या है। पता है न! उन्होंने मुझसे कहा- आपको पता है कि उस दिन भारत में 300 से ज्यादा रन बनाकर जीत हासिल की थी और गांगुली ने शर्ट लहराई थी। आर्चर को छह साल पहले के विश्व कप फाइनल के बारे में याद नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG 3rd Test: 'Memories of Ganguly waving his shirt at Lord's inspired Archer', says captain Ben Stokes
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट - फोटो : PTI
स्टोक्स ने कहा, 'मैं आर्चर से उस दिन की बात कर रहा था जब हमने विश्व कप जीता था, लेकिन वह कह रहे थे, ‘ओह, वो वाला। वह वाकई कमाल के खिलाड़ी हैं। छोटे लक्ष्य के सामने ऋषभ पंत का विकेट वास्तव में महत्वपूर्ण था। मुझे पूरा विश्वास था कि जोफ्रा आज कुछ ऐसा करने वाले हैं, जिससे मैच में अंतर पैदा हो जाए।' चोट के बाद वापसी करने वाले स्टोक्स ने भारत पर दबाव बनाए रखने के लिए 9.2 ओवर और 10 ओवर का स्पैल पूरा किया। स्टोक्स ने कहा कि वह 23 जुलाई से मैनचेस्टर में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के लिए फिट रहेंगे।
विज्ञापन
IND vs ENG 3rd Test: 'Memories of Ganguly waving his shirt at Lord's inspired Archer', says captain Ben Stokes
बेन स्टोक्स - फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'मैं मैनचेस्टर में होने वाले टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से फिट रहूंगा। उस मैच से पहले हमें विश्राम करने का पर्याप्त मौका मिलेगा।' स्टोक्स से खेल के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस और छींटाकशी के बारे में पूछा गया, लेकिन उन्होंने इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा, टमुझे लगता है कि इस तरह की बड़ी सीरीज में हमेशा ऐसा कोई न कोई पल जरूर आता है जब दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे से भिड़ेंगे। मुझे यह मंजूर है बशर्ते यह सीमा पार न जाए। मुझे नहीं लगता कि हमारी या भारतीय टीम ने किसी तरह से सीमा का उल्लंघन किया।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed