{"_id":"688f9644b3aeeff2060140f2","slug":"ind-vs-eng-5th-test-joe-root-and-harry-brook-hit-centuries-made-records-of-partnership-know-stats-2025-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: रूट एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले संयुक्त दूसरे, ब्रूक के साथ चौथी बड़ी साझेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: रूट एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले संयुक्त दूसरे, ब्रूक के साथ चौथी बड़ी साझेदारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:33 PM IST
सार
रूट किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली। पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 शतक लगाए थे। अब रूट ने भारत के खिलाफ इतने ही शतक लगा लिए हैं।
विज्ञापन
1 of 3
जो रूट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने शानदार प्रदर्शन किया और रिकॉर्ड्स की झड़ियां लगा दीं। वह किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले संयुक्त दूसरे बल्लेबाज बन गए।
2 of 3
जो रूट
- फोटो : ANI
रूट ने की गावस्कर की बराबरी
भारत के खिलाफ दूसरी पारी में जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 39वां शतक पूरा किया। उन्होंने 101 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा किया। भारत के खिलाफ यह उनका 13वां टेस्ट शतक भी है। इसके अलावा इंग्लैंड में यह जो रूट का यह 24वां टेस्ट शतक है, जो घरेलू टेस्ट मैचों में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सर्वाधिक शतक हैं। इससे पहले रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस और महेला जयवर्धने ने 23-23 शतक बनाए थे। रूट किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली। पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 शतक लगाए थे। अब रूट ने भारत के खिलाफ इतने ही शतक लगा लिए हैं। इस मामले में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 19 टेस्ट शतक लगाए।
3 of 3
भारत के खिलाफ चौथी बड़ी साझेदारी
- फोटो : अमर उजाला
रूट-ब्रूक के बीच चौथी बड़ी साझेदारी
106 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड को जो रूट और हैरी ब्रूक का सहारा मिला। दोनों दीवार बनकर डटे रहे और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। इस दौरान हैरी ब्रूक ने 91 गेंदो में अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक पूरा किया। वह 98 गेंदों में 14 चौके और दो छक्के की मदद से 111 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए जो रूट के साथ 195 रन की साझेदारी निभाई। यह भारत के खिलाफ चौथी पारी में इंग्लैंड की ओर से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले रूट और बेयरस्टो ने 2022 में एजबेस्टन टेस्ट मैच में इंग्लैंड के सबसे बड़े सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए 269* रन जोड़े थे। वहीं ओवरऑल यह चौथी बड़ी साझेदारी है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।