{"_id":"688b1229643183ea2c0af720","slug":"ind-vs-eng-5th-test-ravindra-jadeja-can-break-vvs-laxman-record-shubman-gill-and-mohammed-siraj-records-know-2025-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 21 रन और...जडेजा तोड़ देंगे 23 साल पुराना रिकॉर्ड, गिल और सिराज भी हासिल कर लेंगे बड़ी उपलब्धि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 21 रन और...जडेजा तोड़ देंगे 23 साल पुराना रिकॉर्ड, गिल और सिराज भी हासिल कर लेंगे बड़ी उपलब्धि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:20 PM IST
सार
जडेजा के अलावा इस मुकाबले में टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज से लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वह वीवीएस लक्ष्मण के 23 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 21 रन दूर हैं। जडेजा के अलावा इस मुकाबले में टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
Trending Videos
2 of 4
रवींद्र जडेजा
- फोटो : ANI
23 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं जडेजा
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज में 21 रन बनाते ही जडेजा 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वह नंबर छह या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए विदेश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड वीवीएस लक्ष्मण के नाम है, जिन्होंने 2002 में वेस्टइंडीज दौरे पर 474 रन बनाए थे। मौजूदा सीरीज में जडेजा 454 रन बना चुके हैं और आगामी मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। मैनचेस्टर टेस्ट में जडेजा ने भारत की दूसरी पारी में महत्वपूर्ण 107 रनों की नाबाद पारी खेलकर मुकाबला ड्रॉ कराया था। इस दौरान उन्हें वाशिंगटन सुंदर का भरपूर साथ मिला था। वह नौ चौके और एक छक्के की मदद से 101 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI X
गिल 6000 रन पूरे करने से महज 32 रन दूर
मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। वह सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आगामी मुकाबले में गिल बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 6000 रन पूरे करने से महज 32 रन दूर हैं। गिल ने 112 मैचों में 46.62 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 5968 रन बनाए हैं। उनके नाम 25 अर्धशतक और 18 शतक दर्ज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में गिन ने 90.25 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 722 रन बना लिए हैं। वह चार शतकों के साथ सर डॉन ब्रैडमैन और सुनील गावस्कर की बराबरी कर चुके हैं। दोनों दिग्गजों के नाम एक सीरीज में चार शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। अब इस सूची में गिल भी शामिल हो गए हैं।
4 of 4
मोहम्मद सिराज
- फोटो : PTI
200 विकेट पूरे करने से सिर्फ एक कदम दूर सिराज
द ओवल में खेला जाने वाला यह मुकाबला तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए भी खास होने वाला है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने से महज एक विकेट दूर हैं। आगामी मैच में वह इस उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं। अपने करियर के 100 मुकाबले खेल चुके सिराज ने 199 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/15 का है। मौजूदा सीरीज में सिराज ने कुल 14 विकेट हासिल किए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।