सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: 'IPL के बाद राहुल ने हर मिनट इंग्लैंड सीरीज की तैयारी में बिताया', अभिषेक नायर ने की ओपनर की तारीफ

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 04 Aug 2025 09:10 AM IST
सार

कुछ समय पहले तक भारत के सहायक कोच के रूप में काम करने वाले नायर ने कहा कि वह राहुल द्वारा किए गए बदलावों का खुलासा नहीं कर सकते, लेकिन वह वांछित परिणाम देखकर खुश हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG: 'After IPL KL Rahul spent every minute preparing for England series', Abhishek Nair praised opener
केएल राहुल - फोटो : ANI
भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने रविवार को कहा कि लोकेश राहुल ने अपने आखिरी आईपीएल मैच के बाद हर मिनट इंग्लैंड दौरे की तैयारी में बिताया है और टीम के लिए सभी क्रम पर खेलने से मिलने वाली प्रशंसा के वह हकदार हैं। राहुल पांच टेस्ट मैच की सीरीज में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक की मदद से 53.20 की औसत से 532 रन बनाए और यशस्वी जायसवाल के साथ एक मजबूत सलामी जोड़ी बनाई।
Trending Videos
IND vs ENG: 'After IPL KL Rahul spent every minute preparing for England series', Abhishek Nair praised opener
केएल राहुल - फोटो : ANI
कुछ समय पहले तक भारत के सहायक कोच के रूप में काम करने वाले नायर ने कहा कि वह राहुल द्वारा किए गए बदलावों का खुलासा नहीं कर सकते, लेकिन वह वांछित परिणाम देखकर खुश हैं। महिला प्रीमियर लीग टीम यूपी वॉरियर्स के मुख्य कोच नायर ने कहा, 'मैं लोकेश राहुल में देखे गए बदलावों के बारे में बात नहीं कर सकता क्योंकि इससे उनका प्रभाव काफी कम हो जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: 'After IPL KL Rahul spent every minute preparing for England series', Abhishek Nair praised opener
केएल राहुल - फोटो : ANI
उन्होंने कहा, 'मैं बस इतना कह सकता हूं कि जो भी बदलाव हुए हैं, वे वाकई कारगर रहे हैं।' नायर ने कहा कि राहुल ने आईपीएल के बाद इंग्लैंड दौरे की तैयारी शुरू करने में कोई समय बर्बाद नहीं किया। उन्होंने कहा, 'उन्होंने बहुत, बहुत कड़ी मेहनत की है। बहुत कम लोग जानते हैं कि अपने बच्चे के जन्म के बाद वह आईपीएल में खेले। वह तुरंत टीम से जुड़ गए।' नायर ने कहा, 'राहुल ने (इंग्लैंड) टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू कर दी थी, जबकि बहुत से लोग ऐसा नहीं करते। वह इस सीरीज के महत्व को जानते थे, वह इसे समझते थे।'
IND vs ENG: 'After IPL KL Rahul spent every minute preparing for England series', Abhishek Nair praised opener
केएल राहुल - फोटो : BCCI X
उन्होंने आगे कहा, 'आईपीएल में खेले गए आखिरी मैच के बाद हर मिनट यही सोच रहे थे कि वह इस टेस्ट सीरीज में कैसे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसलिए उन्हें वहां अच्छा प्रदर्शन करते और वह मिलते देखना बहुत अच्छा है जिसके वह हकदार हैं। उन्होंने सभी मुश्किल काम किए हैं और फिर भी बल्लेबाजी क्रम में हर क्रम पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं।' नायर ने पांचवें टेस्ट के बारे में बात करते हुए कहा, 'कुल मिलाकर भारतीय क्रिकेट अच्छे हाथों में है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed