{"_id":"62b5d4b5b880ae5d174f0660","slug":"ind-vs-eng-ks-bharat-vs-risbabh-pant-who-will-be-india-wicketkeeper-in-edgbaston-test-check-stats","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट में कौन होगा भारत का विकेटकीपर, भरत ने ठोका दावा, क्या ऋषभ पंत होंगे बाहर?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट में कौन होगा भारत का विकेटकीपर, भरत ने ठोका दावा, क्या ऋषभ पंत होंगे बाहर?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 25 Jun 2022 08:29 AM IST
सार
भारतीय टीम दौरे पर अपना पहला अभ्यास मैच लिसेस्टरशायर के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में केएस भरत ने पहली पारी में नाबाद 70 रन बनाकर अपना दावा ठोक दिया। वहीं, लिसेस्टरशायर की ओर से खेलते हुए ऋषभ पंत ने 76 रन की पारी खेल दी।
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत और केएस भरत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। टीम इंडिया को वहां एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। एक से पांच जुलाई तक होने वाला इकलौता टेस्ट पिछले साल खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा होगा। तब पांचवां मुकाबला कोरोनावायरल महामारी के कारण नहीं हो सका था। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है। एजबेस्टन टेस्ट से पहले टीम इंडिया के सामने एक गंभीर चुनौती आ खड़ी हुई है।
दरअसल, भारतीय टीम दौरे पर अपना पहला अभ्यास मैच लिसेस्टरशायर के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में केएस भरत ने पहली पारी में नाबाद 70 रन बनाकर अपना दावा ठोक दिया। वहीं, लिसेस्टरशायर की ओर से खेलते हुए ऋषभ पंत ने 76 रन की पारी खेल दी। अब टीम इंडिया के सामने यह चुनौती है कि किस खिलाड़ी को बतौर विकेटकीपर मौका दे।
2 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
पंत ने किया भारतीय चौकड़ी का सामना
अनुभव के आधार पर ऋषभ पंत का ही पलड़ा भारी माना जा रहा है। उन्होंने अभ्यास मैच में भारतीय गेंदबाजों का बखूबी से सामना किया। पंत ने मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर की चौकड़ी का सामना डटकर किया। चारों गेंदबाज मिलकर भी उनका विकेट नहीं ले सके। पंत को रवींद्र जडेजा ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। अपनी 87 गेंद की पारी में उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया।
3 of 5
केएस भरत
- फोटो : सोशल मीडिया
भरत ने मुश्किल परिस्थितियों में बनाए रन
भरत की बात करें तो उनकी पारी भी पंत से किसी भी स्तर पर कम नहीं थी। यहां तक कि उन्होंने पंत से ज्यादा मुश्किलों का सामना किया। पहले दिन भारतीय विकेट लगातार गिर रहे थे। बारिश भी हो रही थी। परिस्थितियां गेंदबाजों के लिए अनुकूल थी। भरत ने पहले विराट कोहली और फिर उमेश यादव के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। उन्होंने अपनी जुझारू पारी में 111 गेंदों का सामना किया। इस दौरान आठ चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने साबित कर दिया कि वह विदेशी मैदानों पर प्रतिकूल परिस्थितियों में भी लंबी पारी खेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड में पंत हिट
यह तय है कि रोहित शर्मा पंत को ही शामिल करेंगे। उनका रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा है। पंत ने इंग्लैंड में आठ टेस्ट मैचों की 15 पारियों में 353 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 23.53 का रहा है। पंत के नाम एक शतक और एक अर्धशतक भी है। उन्होंने इंग्लैंड में खेली गई अपनी पिछली पारी में 50 रन बनाए थे। ओवल में पहली पारी में नौ रन बनाने के बाद पंत ने दूसरी पारी में महत्वपूर्ण 50 रन ठोके थे।
विज्ञापन
5 of 5
केएस भरत
- फोटो : सोशल मीडिया
भरत का कैसा है रिकॉर्ड?
भरत को अब तक भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। 79 मैचों में भरत ने 4289 रन बनाए हैं। 125 पारियों में उनका औसत 36.65 का रहा है। उनके नाम नौ शतक और 23 अर्धशतक हैं। आंध्रा के लिए खेलने वाले भरत ने विकेटकीपिंग में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 274 कैच लपके हैं और 31 स्टंप किए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।