{"_id":"6859044028fd07e18d0b7bb4","slug":"ind-vs-eng-pen-and-paper-in-hand-what-sai-sudharsan-did-before-going-for-batting-siraj-brook-clashed-video-2025-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: हाथ में कलम-कागज...बैटिंग के लिए जाने से पहले सुदर्शन ने ये क्या किया? सिराज और ब्रूक भिड़े, VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: हाथ में कलम-कागज...बैटिंग के लिए जाने से पहले सुदर्शन ने ये क्या किया? सिराज और ब्रूक भिड़े, VIDEO
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:07 PM IST
सार
दूसरी पारी में सुदर्शन ने 48 गेंद पर चार चौके की मदद से 30 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने केएल राहुल के साथ 66 रन की साझेदारी निभाई। सुदर्शन को स्टोक्स ने क्राउली के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन
1 of 3
भारत इंग्लैंड टेस्ट
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले साई सुदर्शन ने कुछ ऐसा किया जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। यह सुदर्शन का डेब्यू टेस्ट है। पहली पारी में खाता नहीं खोल पाने वाले सुदर्शन दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले कागज और कलम लिए दिखाई पड़े। आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने उनका यह वीडियो शेयर किया है। इसमें वह न सिर्फ कागज कलम लिए दिखाई पड़ रहे हैं, बल्कि उसमें कुछ नोट भी कर रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स ने लिखा- फोकस मोड। आपको क्या लगता है साई सुदर्शन ने क्या लिखा होगा? इतना ही नहीं, इंग्लैंड की पारी के दौरान मोहम्मद सिराज हैरी ब्रूक से भिड़ गए। सुदर्शन और सिराज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
2 of 3
साई सुदर्शन
- फोटो : Twitter
सुदर्शन दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आने से पहले गेंद को मूव कर एकाग्रता बनाने की कोशिश करते भी दिखे थे। इसके बाद वह कागज पर कलम से लिखते दिखे। सुदर्शन इस दौरान हेलमेट पहने ही रहे। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दूसरी पारी में सुदर्शन ने 48 गेंद पर चार चौके की मदद से 30 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने केएल राहुल के साथ 66 रन की साझेदारी निभाई। सुदर्शन को स्टोक्स ने क्राउली के हाथों कैच कराया।
वहीं, इंग्लैंड की पारी के दौरान 84वें ओवर में सिराज और ब्रूक के बीच इशारों इशारों में कोल्ड वॉर देखने को मिला। दरअसल, इस ओवर में सिराज की गेंद पर ब्रूक ने लगातार दो चौके जड़े थे। इसके बाद सिराज ने एक घातक इन स्विंगर फेंकी। ब्रूक इस पर गच्चा खा गए और गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में गई। ब्रूक के बीट होने पर सिराज फॉलो थ्रू में क्रीज के पास ही रुक गए और ब्रूक को घूरने लगे। सिराज इस दौरान ब्रूक को कुछ कहते भी दिखे। ब्रूक ने सिराज को बॉलिंग मार्क पर वापस जाने को कहा। हालांकि, सिराज का यह अंदाज ब्रूक को पसंद नहीं आया और दो चौके के बाद ब्रूक ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से एक छक्का भी लगाया। सिराज के इस ओवर से 18 रन आए। इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।