{"_id":"63102e67867eac6aac3dc7c7","slug":"ind-vs-hk-asia-cup-2022-india-vs-hong-kong-match-highlights-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs HK Photos: सूर्यकुमार की पारी देख कोहली ने झुककर किया सलाम, किंचित शाह ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs HK Photos: सूर्यकुमार की पारी देख कोहली ने झुककर किया सलाम, किंचित शाह ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 01 Sep 2022 09:30 AM IST
सार
एशिया कप में टीम इंडिया ने लगातार दो मुकाबले जीत लिए हैं और सुपर चार में जगह बना ली है। अब भारत का अगला मैच सुपर चार में पाकिस्तान से हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
भारत बनाम हॉन्गकॉन्ग
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
एशिया कप में भारतीय टीम ने अपना दूसरा मैच भी जीत लिया है। हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने 40 रन के अंतर से जीत हासिल की। इस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए। इसके जवाब में हॉन्गकॉन्ग की टीम 152 रन ही बना पाई। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेली और बेहतरीन अर्धशतक लगाया। उनके अलावा विराट कोहली ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
सूर्यकुमार की पारी देख विराट कोहली भी उनके दीवाने हो गए और झुककर उन्हें सलाम किया। वहीं, हॉन्गकॉन्ग के किंचित शाह ने मैच के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और प्रस्ताव स्वीकार भी हो गया। यहां हम मैच के ऐसे ही रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 10
गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते किंचित शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
किंचित शाह की टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मैच के बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और उनका प्रस्ताव स्वीकार हो गया। अब उनके प्रपोजल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किंचित का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन उनके पिता हॉन्गकॉन्ग में जाकर रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
भारत बनाम हॉन्गकॉन्ग
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अंदजा में रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह छक्के और छह चौकों की मदद से 26 गेंद में नाबाद 68 रन बनाए। उनकी शानदार बल्लेबाजी के चलते ही भारत ने हॉन्गकॉन्ग के सामने 193 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। उनकी यह पारी देखकर विराट कोहली भी उनके दिवाने हो गए और झुककर उन्हें सलाम किया।
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बीच तीसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी हुई। दोनों ने 42 गेंदों में 98 रन की साझेदारी की। इसी साझेदारी के चलते टीम इंडिया बड़े स्कोर तक पहुंच पाई। हालांकि इस साझेदारी में 68 रन अकेले सूर्यकुमार यादव ने बनाए थे।
विज्ञापन
5 of 10
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार यादव ने इस पारी में पहली गेंद में ही चौका लगाया था और अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने मैदान के चारों तरफ छक्के लगाए और हॉन्गकॉन्ग के गेंदबाजों को बाहल कर दिया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में एबी डिविलियर्स की झलक भी दिखाई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X