सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Amar Ujala Top News: आज से बदल जाएंगे ये पांच नियम, पीएम मोदी कोच्चि मेट्रो की रखेंगे नींव, पढ़ें अहम खबरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 01 Sep 2022 06:27 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 01 September Today: Important and big news stories of 01 September updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

 

नए महीने की पहली तारीख यानी एक सितंबर से बैंक, बीमा और टोल समेत पांच नियम बदल रहे हैं। इसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा। बीमा प्रीमियम में राहत मिलेगी, जेब पर टोल का बोझ बढ़ेगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर आज केरल पहुंचेंगे। कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (केएमआरएल) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल आने के बाद गुरुवार (एक सितंबर) को कोच्चि मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही, वे कोच्चि मेट्रो के पहले चरण का शुभारंभ भी करेंगे। साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे पर आज से ग्रेनो से आगरा तक का सफर महंगा हो जाएगा। एक तरफ से कार के लिए 16 रुपये अधिक चुकाने होंगे। वहीं, रोडवेज व निजी बस आपरेटरों ने भी टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline 01 September Today: Important and big news stories of 01 September updates on Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

आज से बदले बैंक और बीमा समेत पांच नियम
नए महीने की पहली तारीख यानी एक सितंबर से बैंक, बीमा और टोल समेत पांच नियम बदल रहे हैं। इसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा। बीमा प्रीमियम में राहत मिलेगी, जेब पर टोल का बोझ बढ़ेगा। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने ग्राहकों को 31 अगस्त तक हर हाल में केवाईसी कराने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर एक सितंबर से खाताधारकों को दिक्कतें होंगी।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 01 September Today: Important and big news stories of 01 September updates on Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

पीएम मोदी आज कोच्चि मेट्रो के दूसरे चरण की रखेंगे आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर आज केरल पहुंचेंगे। कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (केएमआरएल) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल आने के बाद गुरुवार (एक सितंबर) को कोच्चि मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही, वे कोच्चि मेट्रो के पहले चरण का शुभारंभ भी करेंगे, जो एसएन जंक्शन से वडक्केकोट्टा तक बनाया गया है।   पढ़ें पूरी खबर..

Top News Headline 01 September Today: Important and big news stories of 01 September updates on Amar Ujala
अमर उजाला के नए संस्करण का शुभारम्भ - फोटो : अमर उजाला

सम्पूर्ण हिमाचल के आखरी छोर तक सुबह की पहली किरण के साथ पहुंचेगा अमर उजाला
अमर उजाला का पहला अंक 8 अप्रैल 1948 को पाठकों तक पंहुचा था। आगरा से यह एक विनम्र किन्तु दृढ़ संकल्पों से भरी शुरुआत थी। संस्थापक द्वय श्री डोरीलाल अग्रवाल और श्री मुरारीलाल माहेश्वरी ने पत्रकारिता के उच्चतर मूल्यों के साथ इस उपक्रम को आरम्भ किया था। संकल्प के इस उजाले में प्रशस्त हुए मार्ग पर चलते हुए ही हम 75वें वर्ष में प्रवेश कर गए हैं। पाठकों के अपरिमित विश्वास ने अमर उजाला को छः राज्यों, दो केंद्र शासित प्रदेशों के इक्कीस संस्करणों वाले विशाल समूह में परिवर्तित कर दिया है जिसकी चेतना का विस्तार समूचे हिंदी पत्रकारिता जगत में महसूस किया जाता है। शिमला से सितम्बर 2022 में अमर उजाला के बाईसवें संस्करण की शुरुआत इस उजाले को और प्रखर करने का अवसर है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 01 September Today: Important and big news stories of 01 September updates on Amar Ujala
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

यमुना एक्सप्रेसवे पर आज से सफर हुआ महंगा
यमुना एक्सप्रेसवे पर आज से ग्रेनो से आगरा तक का सफर महंगा हो जाएगा। एक तरफ से कार के लिए 16 रुपये अधिक चुकाने होंगे। वहीं, रोडवेज व निजी बस आपरेटरों ने भी टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं। हालांकि, अभी नई दरें जारी नहीं की गई है।   पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed