{"_id":"698e09142b7719421d052795","slug":"ind-vs-nam-result-t20-world-cup-2026-india-vs-namibia-match-key-highlights-records-analysis-2026-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NAM: लगातार दूसरी जीत से ग्रुप ए की तालिका में शीर्ष पर भारत, PAK को धकेला; ईशान-हार्दिक और वरुण चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NAM: लगातार दूसरी जीत से ग्रुप ए की तालिका में शीर्ष पर भारत, PAK को धकेला; ईशान-हार्दिक और वरुण चमके
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:38 PM IST
सार
IND vs NAM Highlights T20 WC 2026 : भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। गुरुवार को दिल्ली में खेले गए टी20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 116 रन ही बना सकी।
भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की दमदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 116 रन ही बना सकी। यह भारत की रनों के अंतर से टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने 2012 में इंग्लैंड को 90 रन से हराया था। वहीं, टी20 विश्व कप में लगातार 10 मैचों में जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम पहली टीम बन गई।
Trending Videos
2 of 8
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
लगातार दूसरी जीत से शीर्ष पर पहुंचा भारत
मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में अमेरिका को हराकर शानदार तरीके से अभियान की शुरुआत की थी। अब भारत की नजरें रविवार (15 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए हाई-प्रेशर वाला होगा। बता दें कि, इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, पाकिस्तान दूसरे पायदान पर खिसक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
ईशान किशन
- फोटो : PTI
ईशान किशन की विस्फोटक पारी
टी20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में भारत ने नामीबिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन का बड़ा स्कोर बनाया। भारतीय पारी में ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने तूफानी अर्धशतक जड़े, जबकि नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरेस्मस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल कर मैच में रोमांच बनाए रखा।
4 of 8
ईशान किशन
- फोटो : PTI
अगर संजू सैमसन की पारी कुछ पलों की चमक जैसी थी, तो ईशान किशन की बल्लेबाजी पूरी फिल्म की तरह रोमांच से भरी रही। किशन ने 24 गेंदों में 61 रन ठोक डाले। उन्होंने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें पांच छक्के और छह चौके शामिल थे। नामीबिया के गेंदबाजों ने जैसे ही लंबाई में जरा सी चूक की, किशन ने पूरी ताकत से गेंद को स्टैंड्स के पार पहुंचा दिया। उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई और बड़े स्कोर की मजबूत नींव रखी।
विज्ञापन
5 of 8
सूर्यकुमार-सैमसन
- फोटो : PTI
सैमसन और सूर्या चूके
संजू सैमसन ने 8 गेंदों में 22 रन बनाए। उनकी पारी में तीन आकर्षक छक्के शामिल थे।हालांकि, अच्छी शुरुआत के बावजूद वह बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और काउ कॉर्नर पर कैच आउट हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 12 गेंदों में 12 रन बनाए। बर्नार्ड शोल्ट्ज़ की शानदार गेंद पर सूर्या आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में चूक गए और स्टंप आउट हो गए। यह पारी की बेहतरीन गेंदों में से एक थी। तिलक वर्मा ने 25 रन का योगदान दिया, लेकिन इरास्मस की विविधताओं के सामने जूझते नजर आए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।