{"_id":"698efd616bc8e7c01a01e8fd","slug":"t20-wc-sunil-gavaskar-expects-leg-spinner-kuldeep-yadav-to-come-in-for-pacer-arshdeep-singh-against-pakistan-2026-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप की जगह इस गेंदबाज को उतारने कहा, सैमसन के शॉट चयन पर उठाए सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप की जगह इस गेंदबाज को उतारने कहा, सैमसन के शॉट चयन पर उठाए सवाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 13 Feb 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टीम अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले की तैयारियों में जुट गई है। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इस मैच को लेकर सलाह दी है और अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को एकादश में शामिल करने कहा है।
सुनील गावस्कर
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप की शुरुआत शानदार तरीके से की है और अपने पहले दोनों मुकाबले जीते हैं। भारत का सामना अब रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। इस मैच की महत्वता को देखते हुए दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उम्मीद जताई है कि भारत अर्शदीप सिंह की जगह लेग स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल करेगा।
Trending Videos
भारत ने जीते हैं दोनों मुकाबले
भारत ने ग्रुप चरण के पहले मैच में अमेरिका को हराया था, जबकि दूसरे मैच में नामीबिया को मात दी थी। नामीबिया के खिलाफ अर्शदीप सिंह महंगे साबित हुए थे और उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में भी पूरे नहीं किए थे। गावस्कर ने कहा कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को ध्यान में रखते हुए ही अपनी गेंदबाजी में बदलाव किए।

कोलंबो में तीन स्पिनरों के साथ उतरेगा भारत?
गावस्कर ने टी20 विश्व कप के आधिकारिक प्रसारकर्ता के एक कार्यक्रम में कहा, हमारे सभी गेंदबाजों ने विकेट लिए। अर्शदीप ने अपने चार ओवर पूरे नहीं किए, जबकि शिवम दुबे ने दो ओवर और हार्दिक ने अपना कोटा पूरा किया। इससे संकेत मिलता है कि कुलदीप यादव पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अर्शदीप की जगह ले सकते हैं। श्रीलंका की पिचें स्पिनरों के लिए मददगार हैं और भारत का तीन स्पिनरों के साथ खेलने का इतिहास रहा है। मुझे उम्मीद है कि कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में कुलदीप को अंतिम एकादश में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा, हार्दिक ने पहला ओवर किया जिससे संकेत मिलता है कि अर्शदीप पाकिस्तान के खिलाफ शायद नहीं खेलेंगे। वरुण चक्रवर्ती ने केवल दो ओवर फेंके और अगर उन्होंने अपने पूरे चार ओवर फेंके होते तो वह पांच या छह विकेट ले लेते। वरुण की सबसे अच्छी बात यह है कि जब भी उसे गेंदबाजी करने के लिए कहा जाता है, वह विकेट लेता है। अक्षर पटेल ने तीन ओवर में दो विकेट लिए, यह अच्छा संकेत है।
गावस्कर ने बताया- कहां हो रही सैमसन से गलती
गावस्कर ने इसके साथ ही कहा कि अस्वस्थ अभिषेक शर्मा की जगह अंतिम एकादश में बल्लेबाज के रूप में शामिल किए गए संजू सैमसन को क्रीज से काफी दूर जाकर खेलने में परेशानी हो रही है। सैमसन आठ गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। उन्होंने कहा, संजू सैमसन की समस्या तकनीकी है। वह क्रीज में बहुत पीछे चले जाते हैं और फ्लिक शॉट खेलते हैं। उन्हें सुधार करने की जरूरत है, खासकर जब वह पारी की शुरुआत करते हैं।