{"_id":"698f0565ab1278161a06193d","slug":"riyan-parag-named-rajasthan-royals-captain-ahead-of-ipl-2026-season-franchise-announced-2026-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स को मिला नया कप्तान, रियान पराग को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स को मिला नया कप्तान, रियान पराग को सौंपी जिम्मेदारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 13 Feb 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले बड़ा फैसला लिया है और रियान पराग को टीम की कप्तानी सौंपी है।
रियान पराग
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स को नया कप्तान मिल गया है। राजस्थान फ्रेंचाइजी ने रियान पराग को टीम की जिम्मेदारी सौंपी है। रियान संजू सैमसन की जगह टीम की कमान संभालेंगे। सैमसन अब इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलेंगे। राजस्थान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये नए कप्तान की घोषणा की है।
Trending Videos
Royals fam, it’s time to get behind your new Captain! 💪💗 pic.twitter.com/OjodsT0fu5
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) February 13, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर ग्रुप से चुना कप्तान
राजस्थान ने आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी से पहले सैमसन को सीएसके में ट्रेड किया था और उनकी जगह सैम करन और रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया था। राजस्थान के पास कप्तान के विकल्प के तौर पर जडेजा शामिल थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने कोर ग्रुप से ही कप्तान चुना। रियान पिछले कुछ वर्षों से लगातार राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और पिछले सीजन जब सैमसन चोट के कारण मैच नहीं खेल पा रहे थे तो रियान ने ही टीम की कमान संभाली थी।

पहले भी कप्तानी कर चुके हैं रियान
रियान ने इससे पहले भी टीम की कमान संभाली है। पिछले सीजन सैमसन आठ मैचों में नहीं खेल सके थे और उनकी अनुपस्थिति में रियान ने ही टीम की कमान संभाली थी। हालांकि, रियान का कप्तान के तौर पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था क्योंकि उनकी अगुआई में टीम ने आठ में से दो ही मुकाबले जीते थे। राजस्थान के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अलग होगा क्योंकि टीम नए कप्तान और नए कोच के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी। राहुल द्रविड़ की जगह इस बार राजस्थान के मुख्य कोच कुमार संगकारा हैं।

राजस्थान के लिए अच्छा नहीं रहा था पिछला सीजन
राजस्थान के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था और टीम 14 में से सिर्फ चार मुकाबले जीत सकी थी। राजस्थान की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर थी। रियान ने 2019 में आईपीएल में डेब्यू किया था और अब तक वह 84 मैच खेल चुके हैं। 2024 सीजन में रियान शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने 150 के स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए थे।