सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2026 India Champion Scenario After Zimbabwe Defeat Australia Record in ICC Tournament

ZIM vs AUS: विश्वकप में जब-जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, तब-तब भारत बना चैंपियन; तीसरी बार होगा ऐसा?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Feb 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार

जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 विश्व कप के मौजूदा संस्करण में उलटफेर कर दिया है। जिम्बाब्वे की जीत भारत के लिए शुभ संकेत है। आइए जानते हैं वो क्या संयोग है जिसे जानकर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे।

T20 World Cup 2026 India Champion Scenario After Zimbabwe Defeat Australia Record in ICC Tournament
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार

जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 विश्व कप 2026 का पहला उलटफेर कर दिया है। जिम्बाब्वे ने शुक्रवार को खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में कंगारू टीम को 23 रनों से हराया और सुपर आठ चरण में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा है। जिम्बाब्वे ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को नहीं हराया, इससे पहले भी दो मौकों पर टीम कंगारू टीम को विश्व कप में मात दे चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि जब-जब विश्व कप में जिम्बाब्वे को हराकर उलटफेर किया है, भारत के लिए यह शुभ रहा है।
Trending Videos

ऑस्ट्रेलिया हुआ उलटफेर का शिकार
जिम्बाब्वे ने इस संस्करण के 19वें मुकाबले में 2021 की टी20 विश्वकप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हरा दिया है। यह मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 19.3 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। साथ ही ग्रुप-बी में भी सुपर-8 में पहुंचने की जंग दिलचस्प हो चली है। इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया पर सुपर-8 की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। उसे अब अपने सभी मैच जीतने होंगे। एक हार उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 विश्व कप में है शत प्रतिशत रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे टीम की ऑस्ट्रेलिया पर टी20 में दूसरी जीत है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने 2007 टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया था। दोनों के बीच अब तक चार बार आमना-सामना हुआ है। इसमें से दो बार ऑस्ट्रेलियाई टीम और दो बार जिम्बाब्वे की टीम जीती है। सिकंदर रजा की टीम का टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड है। यानी अब तक कंगारू जिम्बाब्वे की टीम को इस टूर्नामेंट में हरा नहीं पाए हैं।

किस तरह भारत के लिए शुभ है जिम्बाब्वे का ऑस्ट्रेलिया को हराना
  • जिम्बाब्वे ने 1983 में विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और उस वक्त कपिल देव की अगुआई वाली टीम चैंपियन बनने में सफल रही थी।
  • जिम्बाब्वे ने नॉटिंघम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से हराया। वनडे विश्व कप में जिम्बाब्वे की ऑस्ट्रेलिया पर यह एकमात्र जीत है।
  • इसी तरह जिम्बाब्वे ने केपटाउन में 2007 टी20 विश्व कप में ग्रुप बी के मुकाबले में कंगारू टीम को पांच विकेट से हराया था।
  • 2007 में फिर भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर विश्व कप का ताज अपने नाम किया था।
  • अब एक बार फिर जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप में हराया है तो क्रिकेट फैंस में इस बात की दिलचस्पी बढ़ गई है कि क्या एक बार फिर भारत विश्व विजेता बनने के करीब है?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed