सब्सक्राइब करें

T20 World Cup: टी20 विश्वकप इतिहास के 11 सबसे बड़े उलटफेर, जब कागज पर कमजोर देशों ने मजबूत टीमों को चटाई धूल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 Feb 2026 05:07 PM IST
सार

टी20 विश्वकप ने बार-बार दिखाया है कि रुतबा नहीं, प्रदर्शन मायने रखता है। अमेरिका से लेकर नामिबिया और जिम्बाब्वे तक, कई टीमों ने दिग्गजों को हराकर इतिहास रचा। यह फॉर्मेट क्रिकेट को रोमांचक और पूरी तरह अप्रत्याशित बनाता है।

विज्ञापन
Biggest upsets in T20 World Cup history; Zimbabwe defeats Australia 2 times, USA beat Pakistan Full list match
टी20 विश्वकप के 11 बड़े उलटफेर - फोटो : IANS
टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी खूबसूरती उसकी अनिश्चितता है। 20 ओवर के इस खेल में एक तेज पावरप्ले, बीच के ओवरों में अचानक विकेटों की झड़ी या आखिरी क्षणों में किसी गेंदबाज का जादू, सब कुछ पल भर में कहानी बदल देता है। यही वजह है कि टी20 विश्वकप में बार-बार ऐसी रातें आईं जब “छोटी” मानी जाने वाली टीमों ने दिग्गजों को चौंका दिया। शुक्रवार को जिम्बाब्वे की ऑस्ट्रेलियाई टीम पर जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नाम, इतिहास और ट्रॉफियां मैदान पर गारंटी नहीं होतीं। आइए, नजर डालते हैं ऐसे दस मुकाबलों पर जिन्होंने विश्वकप की पटकथा बदल दी।


टी20 का फॉर्मेट: जहां पलटती है किस्मत
टेस्ट या वनडे में अक्सर गहराई और अनुभव भारी पड़ता है, लेकिन टी20 में मौके छोटे होते हैं और गलती की कीमत बड़ी। यहां आत्मविश्वास, साहस और सही रणनीति बड़ी टीमों की धाक तोड़ देती है। यही कारण है कि एसोसिएट या उभरती टीमें बराबरी से लड़ती दिखती हैं।

टी20 विश्वकप के 11 सबसे बड़े उलटफेर

Trending Videos
Biggest upsets in T20 World Cup history; Zimbabwe defeats Australia 2 times, USA beat Pakistan Full list match
नीदरलैंड 4 विकेट से जीता (लॉर्ड्स) - फोटो : Twitter
1. नीदरलैंड बनाम इंग्लैंड (2009 टी20 विश्वकप)

नतीजा: नीदरलैंड 4 विकेट से जीता (लॉर्ड्स)

क्यों बड़ा झटका था:
  • इंग्लैंड अपने घर और क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेल रहा था।
  • नीदरलैंड एसोसिएट टीम, अधिकतर खिलाड़ी अर्ध-पेशेवर।
  • आखिरी गेंद पर मैच खत्म।
  • इसे आज भी विश्वकप इतिहास के सबसे बड़े चौंकाने वाले मैचों में गिना जाता है।
  • रेयान टेन डेशकाटे की सूझबूझ और आखिरी गेंद का ओवरथ्रो, क्रिकेट इतिहास की सबसे नाटकीय जीतों में गिना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Biggest upsets in T20 World Cup history; Zimbabwe defeats Australia 2 times, USA beat Pakistan Full list match
आयरलैंड 9 विकेट से जीता - फोटो : Twitter
2. आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज (2022 टी20 विश्वकप)

नतीजा: आयरलैंड 9 विकेट से जीता

क्यों अहम था:
  • वेस्टइंडीज दो बार का टी20 चैंपियन।
  • आयरलैंड ने चेज में पूरी तरह दबदबा रखा।
  • इस हार ने विंडीज के जल्दी बाहर होने की राह बनाई।
Biggest upsets in T20 World Cup history; Zimbabwe defeats Australia 2 times, USA beat Pakistan Full list match
नामीबिया 55 रन से जीता - फोटो : Twitter
3. नामीबिया बनाम श्रीलंका (2022 टी20 विश्वकप)

नतीजा: नामीबिया 55 रन से जीता

क्यों फैंस हैरान थे:
  • श्रीलंका पूर्व विश्व चैंपियन।
  • शुरुआती दौर में ही नामीबिया ने पूरी तरह पछाड़ दिया।
  • जीत का अंतर टूर्नामेंट के बड़े अपसेट्स में गिना गया।
विज्ञापन
Biggest upsets in T20 World Cup history; Zimbabwe defeats Australia 2 times, USA beat Pakistan Full list match
स्कॉटलैंड 6 रन से जीता - फोटो : Twitter
4. स्कॉटलैंड बनाम बांग्लादेश (2021 टी20 विश्वकप)

नतीजा: स्कॉटलैंड 6 रन से जीता

क्यों मायने रखता था:
  • बांग्लादेश बड़ी टीम और बड़े टूर्नामेंट का अनुभव।
  • स्कॉटलैंड ने दबाव में लक्ष्य डिफेंड किया।
  • क्वालिफिकेशन का गणित बदल गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed