सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: Team India arrives at Delhi Airport to depart for Colombo T20 World Cup Match

IND vs PAK: हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए आज रवाना होगी टीम इंडिया, कोलंबो में रविवार को होगा पाकिस्तान से सामना

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 13 Feb 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए भारतीय टीम आज कोलंबो के लिए रवाना होगी। 15 फरवरी को दोनों ही टीमें आमने-सामने होंगी।

IND vs PAK: Team India arrives at Delhi Airport to depart for Colombo T20 World Cup Match
भारतीय टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार यानी 15 फरवरी को टी20 विश्व कप 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम आज कोलंबो रवाना होगी, जिसके लिए सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुकी है। 
Trending Videos

 

IND vs PAK: Team India arrives at Delhi Airport to depart for Colombo T20 World Cup Match
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
हाई-प्रेशर मुकाबले में खेलेंगे अभिषेक शर्मा?
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेला जाने वाला टी20 विश्व कप का ग्रुप मैच हाई-प्रेशर वाला होगा। इस मैच से पहले भारत की चिंताएं बढ़ी हैं। दरअसल, विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में जब कप्तान सूर्यकुमार से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा,  'अभिषेक अब भी बीमारी से उबर रहे हैं जिस कारण वह एक या दो मैचों से बाहर हो सकते हैं।' कप्तान की इस बात से संकेत मिले हैं कि अभिषेक का पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलना तय नहीं है। 

ये भी पढ़ें: T20 WC: गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप की जगह इस गेंदबाज को उतारने कहा, सैमसन के शॉट चयन पर उठाए सवाल

ग्रुप ए की अंक तालिका का हाल
भारत और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप ए में हैं और दोनों ने ही अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। हालांकि, दोनों के नेट रन रेट में जमीन-आसमान का फर्क है। भारत चार अंक और +3.050 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है जबकि पाकिस्तान +0.932 के नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। पाकिस्तान को अगर आगामी मुकाबले में भारत हरा देता है तो उसका सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल, पाकिस्तान ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है, लेकिन उसकी तैयारियों की पोल खुल चुकी है। वहीं, तीसरे स्थान पर काबिज नीदरलैंड का अगला मैच अमेरिका से है, अगर टीम यह मैच जीतती है तो चार अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। अमेरिका और नामीबिया क्रमश: चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।


(फोटो क्रेडिट: ESPN)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed