फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में अश्विन मचाएंगे गदर! तीन विकेट लेते ही तोड़ देंगे इस दिग्गज का रिकॉर्ड

Tue, 15 Oct 2024 11:08 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 15 Oct 2024 11:08 AM IST
सार

आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में अगर अश्विन 15 विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो वह इतिहास रच देंगे।

विज्ञापन
ind vs nz: r ashwin can break nathan lyon record in test series know records which spinner can break
अश्विन - फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद अब भारतीय टीम की नजर न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्तूबर से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज पर है। इस दौरान भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की नजर बड़े रिकॉर्ड्स पर होगी। बता दें कि, 38 वर्षीय ने अब तक टेस्ट में 527 विकेट अपने नाम किए हैं। वह भारत के लिए सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले अनिल कुंबले (619) के बाद दूसरे गेंदबाज हैं।
ind vs nz: r ashwin can break nathan lyon record in test series know records which spinner can break
अश्विन - फोटो : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच (24-28 अक्तूबर) पुणे और तीसरा मुकाबला (1-5 नवंबर) मुंबई में खेला जाएगा। इस मैच में अश्विन की नजर पांच रिकॉर्ड्स पर होगी। वह तीन विकेट लेते ही नाथन लियोन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। आइये जानते हैं...
ind vs nz: r ashwin can break nathan lyon record in test series know records which spinner can break
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज
अश्विन ने भारत के लिए अब तक 37 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 185 विकेट चटकाए हैं। आगामी सीरीज में तीन विकेट लेते ही वह नाथन लियोन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में  सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज स्पिनर के नाम 43 डब्ल्यूटीसी मैचों में 187 विकेट दर्ज हैं।

WTC में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट
गेंदबाज मैच विकेट इकोनॉमी
नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) 43 187 2.75
रविचंद्रन अश्विन (भारत) 37 185 2.76
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) 42 175 2.91
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) 38 147 3.46
स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 33 134 3.04
विज्ञापन
विज्ञापन
ind vs nz: r ashwin can break nathan lyon record in test series know records which spinner can break
जडेजा-अश्विन - फोटो : BCCI
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 200 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बनने का मौका
आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में अगर अश्विन 15 विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो वह इतिहास रच देंगे। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में विकेटों का दोहरा शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन जाएंगे।
विज्ञापन
ind vs nz: r ashwin can break nathan lyon record in test series know records which spinner can break
अश्विन - फोटो : BCCI
टेस्ट में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट हॉल लेने वाले दूसरे गेंदबाज बनने का मौका 
अश्विन ने भारत के लिए खेले 102 टेस्ट मैचों में अपनी घातक गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उनके नाम इस प्रारूप में 37 बार पांच विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस मामले में शेन वॉर्न की बराबरी कर ली है। आगामी सीरीज में अगर वह फाइफर हासिल करने में कामयाब होते हैं तो वह ऐसा करने दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे।

एक पारी में सर्वाधिक बार पांच विकेट हॉल चटकाने वाले गेंदबाज
गेंदबाज मैच विकेट इकोनॉमी फाइव-फर
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) 133 800 2.47 67
रविचंद्रन अश्विन (भारत) 102 527 2.81 37
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) 145 708 2.65 37
रिचर्ड हेडली (न्यूजीलैंड) 86 431 2.63 36
अनिल कुंबले (भारत) 132 619 2.69 35
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed