{"_id":"670e3fd84906dd9e990f155d","slug":"ind-vs-nz-rohit-sharma-can-break-virender-sehwag-record-in-test-series-against-newzealand-now-details-2024-10-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: पहले टेस्ट में रोहित तोड़ सकते हैं सहवाग का महारिकॉर्ड, कप्तानी में छोड़ सकते हैं कोहली को पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: पहले टेस्ट में रोहित तोड़ सकते हैं सहवाग का महारिकॉर्ड, कप्तानी में छोड़ सकते हैं कोहली को पीछे
Tue, 15 Oct 2024 03:41 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:41 PM IST
सार
आइये जानते हैं कि आगामी सीरीज में किन पांच रिकॉर्ड्स को रोहित तोड़ सकते हैं....
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड को मात देने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच 16 अक्तूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। बेंगलुरु टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की नजर बड़े रिकॉर्ड पर रहेगी। वह आगामी मैच में वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका
पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 103 मैचों में 90 छक्के लगाए। रोहित शर्मा इस मामले में दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने अब तक खेले 61 मुकाबलों में 87 छक्के लगाए हैं। चार छक्के लगाते ही वह सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

रोहित-जडेजा
- फोटो : BCCI
WTC के लगातार दो चक्रों में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बनने का मौका
रोहित शर्मा ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में अब तक खेले गए 11 मैचों में 742 रन बनाए हैं। अगर वे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 258 रन और बना लेते हैं, तो हिटमैन डब्ल्यूटीसी के लगातार दो चक्रों में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2019-21 चक्र में भारतीय दिग्गज ने टीम के लिए 12 मैचों में कुल 1094 रन बनाए थे।

रोहित-गंभीर
- फोटो : BCCI
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे सफल कप्तान
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में अब तक कुल 18 मुकाबले खेले हैं। इनमें टीम ने 12 में जीत हासिल की हैं। अगर वे न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों टेस्ट जीतने में सफल हो जाते हैं, तो वे विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और डब्ल्यूटीसी के इतिहास में भारत के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। विराट ने 2019 से 2022 तक 22 डब्ल्यूटीसी मैचों में भारत की अगुआई की थी और 14 मुकाबलों में जीत दिलाई थी।

भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
टेस्ट में भारत के चौथे सबसे सफल कप्तान
रोहित की कप्तानी में भारत ने अब तक खेले गए 18 टेस्ट में से 12 जीते हैं। अगर 37 वर्षीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों में भारत को तीन जीत दिलाते हैं, तो वे मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और टेस्ट में भारत के चौथे सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। 1990 से 1997 तक 47 टेस्ट में भारत की अगुआई करने वाले अजहरुद्दीन ने 14 मैचों में टीम को जीत दिलाई थी।