फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA Photos: ईशान किशन ने खेला पंत वाला शॉट तो ऋषभ ने दिलाई रैना की याद, कार्तिक की वापसी से फैंस खुश

Fri, 10 Jun 2022 10:49 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 10:49 AM IST
सार

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में भारत के लिए कई अच्छी चीजें निकलकर सामने आईं। भारत की युवा टीम ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाकर यह साबित किया की टीम इंडिया का भविष्य उज्जवल है।
 

विज्ञापन
IND vs SA 1st T20 Match Match Highlights in Hindi
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI/Social Media
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने यह मैच सात विकेट से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन का स्कोर बनाया था, लेकिन अफ्रीकी टीम ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। इसके साथ ही भारत के लगातार 13 टी20 मैच जीतने का सपना भी टूट गया। 


इस मैच में भले ही भारत को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम इंडिया के पक्ष में भी कई चीजें हुईं। युवा टीम ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाकर यह साबित किया कि टीम इंडिया का भविष्य उज्जवल हाथों में है। ऋषभ पंत के शॉट ने फैंस को सुरेश रैना की याद दिलाई। वहीं दिनेश कार्तिक की वापसी से फैंस बेहद खुश नजर आए। यहां हम मैच से जुड़े खास पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
IND vs SA 1st T20 Match Match Highlights in Hindi
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
भारत के लिए पारी की शुरुआत करने वाले ईशान किशन ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और बेहतरीन अर्धशतक लगाया। उन्होंने 48 गेंद में 76 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने भारतीय कप्तान ऋषभ पंत के अंदाज में एक हाथ से शॉट खेला और चौका बटोरा। हालांकि, पंत इस शॉट में अपने दाएं हाथ में बल्ला पकड़े रखते हैं, जबकि किशन ने बाएं हाथ में बल्ला पकड़ा था। 
IND vs SA 1st T20 Match Match Highlights in Hindi
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
 इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान भारतीय कप्तान ऋषभ पंत दो बार जमीन पर गिर गए। हालांकि, उन्हें कोई चोट नहीं लगी, लेकिन उनकी बल्लेबाजी का अंदाज ऐसा है कि वो जमीन पर गिरकर भी बड़े शॉट लगाते रहते हैं। इस मैच में भी उन्होंने 16 गेंद में 29 रन की पारी खेली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SA 1st T20 Match Match Highlights in Hindi
रासी वान डर डुसेन - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वान डर डुसेन इस मैच में कई बार चोटिल होने से बचे। रन भागने और बल्लेबाजी करने के दौरान उन्हें कई बार गेंद लगी, लेकिन गनीमत रही कि चोट नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर अपनी टीम को चैंपियन बनाया। उन्होंने 46 गेंद में 75 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन
IND vs SA 1st T20 Match Match Highlights in Hindi
ऋषभ पंत और सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में ऋषभ पंत के एक शॉट ने सुरेश रैना की याद दिला दी। पंत ने सीधे बल्ले से गेंद को गेंदबाज के सिर के ऊपर छह रह के लिए भेज दिया था। इस दौरान उनके शॉट खेलने का अंदाज हूबहू सुरेश रैना से मिल रहा था। ऐसा लगा कि रैना फिर से बल्लेबाजी के लिए आ गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed