सब्सक्राइब करें

IND vs SA 2nd T20 Photos: नाक से खून बहता रहा पर रोहित ने नहीं छोड़ा मैदान, कोहली की खेल भावना ने जीता दिल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 03 Oct 2022 05:10 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और लगातार दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। रोहित शर्मा पहले भारतीय कप्तान बने, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका से कोई घरेलू टी20 सीरीज जीती है। 
 

विज्ञापन
IND vs SA 2nd T20 2022 Match Highlights Eye Catching Photos and Moments From Barsapara Stadium
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 237 रन का विशाल स्कोर बनाया था। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम सिर्फ 221 रन बना सकी और 16 रनों से यह मैच गंवा दिया। टीम इंडिया की इस जीत में भारत के शुरुआती चार बल्लेबाजों का योगदान सबसे ज्यादा रहा। रोहित, राहुल, विराट और सूर्यकुमार ने शानदार बल्लेबाजी कर दक्षिण अफ्रीका के सामने 200 रन से ज्यादा का लक्ष्य रखा। इसके बाद अफ्रीकी टीम की हार लगभग तय हो गई थी। 


इस मैच में रोहित शर्मा ने अपने समर्पण से सभी का दिल जीत लिया। मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही थी और इस बीच रोहित की नाक से खून बहने लगा। हालांकि, हिटमैन मैदान छोड़कर नहीं गए। वह तौलिए से अपनी नाक पोछते रहे और गेंदबाज हर्षल पटेल को निर्देश देते रहे। उनके इस समर्पण ने सभी का दिल जीत लिया। 

Mukesh Kumar: सेना के टेस्ट में तीन बार फेल, ऑटो चलाने वाले पिता की मौत, पर सबसे लड़कर टीम इंडिया में बनाई जगह
 
Trending Videos
IND vs SA 2nd T20 2022 Match Highlights Eye Catching Photos and Moments From Barsapara Stadium
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश कार्तिक ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सात गेंदों में 17 रन बनाए। इस दौरान पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने कवर के ऊपर एक छक्का लगाया। उनके इस छक्के ने निदहास ट्रॉफी की याद दिला दी। निदहास ट्रॉफी में भी उन्होंने इसी अंदाज में छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई थी।

IND vs SA: T20I में सूर्यकुमार के नाम सबसे तेज हजार रन, एक कैलेंडर ईयर में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SA 2nd T20 2022 Match Highlights Eye Catching Photos and Moments From Barsapara Stadium
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 28 गेंद में 49 रन बनाए। कोहली ने 19 ओवर में ही 49 रन बना लिए थे। 20वें ओवर में कार्तिक ने बड़े शॉट खेलने शुरू किए। इस बीच उन्होंने कोहली से बात की और पूछा कि क्या वह अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए स्ट्राइक चाहते हैं। इस पर कोहली ने उनसे इशारे में कहा कि आप बड़े शॉट खेलते रहिए। इस वजह से विराट अपना अर्धशतक नहीं बना पाए। उनकी इस खेल भावना और टीम के प्रति समर्पण ने सभी का दिल जीत लिया।

Moeen Ali: पाकिस्तान से टी20 सीरीज जीतने के बाद मोईन बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदार
 
IND vs SA 2nd T20 2022 Match Highlights Eye Catching Photos and Moments From Barsapara Stadium
सांप को पकड़ते ग्राउंड स्टाफ - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच के दौरान मैदान में सांप घुस आया। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने इसे देखा और अंपायरों को इस बारे में बताया। इसके बाद ग्राउंड स्टाफ जरूरी सामान के साथ वहां पहुंचा और सांप को पकड़कर ले गए।

IND vs SA 2nd T20: गुवाहाटी के मैदान में घुसा सांप, डर गए खिलाड़ी और कुछ मिनटों के लिए रुका मैच, देखें PHOTOS
 
विज्ञापन
IND vs SA 2nd T20 2022 Match Highlights Eye Catching Photos and Moments From Barsapara Stadium
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने इस मैच में शतकीय पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उनकी इस शानदार पारी के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें बधाई दी और हार पर सांत्वना भी दी। टी20 क्रिकेट में सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी खिलाड़ी ने नाबाद शतक लगाया और उसकी टीम मैच हार गई। इससे पहले लोकेश राहुल के साथ 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में ऐसा हुआ था। उन्होंने नाबाद 110 रन बनाए थे।

IND vs SA: दूसरे टी20 में रिकॉर्ड की बरसात, रोहित-राहुल ने बाबर-रिजवान को पीछे छोड़ा, हिटमैन के नाम यह उपलब्धि
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed