{"_id":"6734f09b56e19a2cd8058c89","slug":"ind-vs-sa-t20i-tilak-verma-jumped-with-joy-after-scoring-a-century-celebrated-like-this-watch-video-2024-11-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SA T20I: शतक जड़ने के बाद खुशी से झूम उठे तिलक वर्मा, इस तरह मनाया जश्न, देखें खूबसूरत वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA T20I: शतक जड़ने के बाद खुशी से झूम उठे तिलक वर्मा, इस तरह मनाया जश्न, देखें खूबसूरत वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 14 Nov 2024 08:32 AM IST
सार
तिलक ने 51 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 107 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 191.07 का रहा। उन्होंने आठ चौके और सात छक्के लगाए। शतक जड़ने के बाद मुंबई के इस बल्लेबाज ने शानदार तरीके से जश्न मनाया।
विज्ञापन
1 of 4
तिलक वर्मा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने तीसरे टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया और विपक्षियों की जमकर क्लास ली। सेंचुरियन में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने विस्फोटक शतक जड़ा और भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज के करियर का यह पहला शतक है। इसके बाद उन्होंने मैदान पर जोरदार तरीके से जश्न मनाया।
2 of 4
तिलक वर्मा
- फोटो : BCCI
तिलक ने 51 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 107 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 191.07 का रहा। उन्होंने आठ चौके और सात छक्के लगाए। शतक जड़ने के बाद मुंबई के इस बल्लेबाज ने शानदार तरीके से जश्न मनाया। उन्होंने डगआउट की तरफ इशारा करते हुए भारतीय खिलाड़ियों का आभार जताया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Thunderstruck ❌
Tilak-struck 💯
A superb maiden century for the stylish #TeamIndia southpaw! 🙌
भारत की पारी खत्म होने के बाद 22 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी पहले शतक पर बात की। उन्होंने कहा- चोट से वापस आकर यह शानदार अहसास है। विकेट दोतरफा था, और शुरुआत में चुनौतीपूर्ण था। कुछ समय बाद यह ठीक हो गया। मैं शॉट खेलते समय खुद को संभाल रहा था। हम दोनों (वह और अभिषेक शर्मा) दबाव में थे। आज की पारी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारे स्पिनर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। 200-210 का स्कोर हम चाहते थे और हमने इसे हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
तिलक वर्मा
- फोटो : BCCI
तिलक वर्मा ने भारत के लिए पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब तक खेले गए 19 मैचों में उनके नाम 496 रन दर्ज हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। बता दें कि, वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक बनाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बन गए। उन्होंने यह कारनामा 22 साल पांच दिन की उम्र में किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।