महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 के लिए मिनी ऑक्शन 28 अक्तूबर को कोच्चि में होना है। इस बार मिनी नीलामी में कुल 146 खिलाड़ियों के नामों पर बोली लगनी है, जिसमें 119 भारतीय और 27 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आइए आपको बताते हैं कि किन पांच खिलाड़ियों पर इस नीलामी में पैसों की जमकर बारिश हो सकती है...
सोफिया डंकले: इंग्लैंड की विस्फोटक बल्लेबाज सोफिया डंकले अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। डंकले अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकती हैं। उन्होंने अपना आधार मूल्य 50 लाख रुपये रखा हुआ है और उन के नाम पर बड़ी बोली लग सकती है। इंग्लैंड के लिए अब तक खेले 81 टी20 मैचों में डंकले ने 123 के स्ट्राइक रेट से 1,463 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सात अर्धशतक लगाए हैं।
3 of 6
सोफी मोलिन्यूक्स
- फोटो : WPL
सोफी मोलिन्यूक्स: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स के नाम पर भी मिनी ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है। मोलिन्यूक्स अपनी घूमती गेंदों के दम पर बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए मशहूर हैं। गेंद के साथ वह अंत के ओवरों में बल्ले से भी अहम योगदान देने की काबिलियत रखती हैं। उन्होंने अपना आधार मूल्य 50 लाख रुपये रखा है।
4 of 6
चमारी अट्टापट्टू
- फोटो : ACC
चमारी अटापट्टू: श्रीलंका क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले कुछ समय में दमदार प्रदर्शन किया है। वह बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से किसी भी गेंदबाजी अटैक की परेशानियां बढ़ा सकती हैं। बल्लेबाजी के साथ वह गेंद से भी अहम योगदान दे सकती हैं। यही वजह है कि उन्हे अपनी टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिल सकती है।
स्नेह राणा: दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद इस बार मिनी ऑक्शन में स्नेह का भी नाम है। स्नेह राणा भारत की परिस्थितियों में अपनी स्पिन गेंदबाजी से काफी कारगर साबित होती हैं। इसके साथ ही उन्हें निचेल क्रम में तेजी से रन बटोरने के लिए भी जाना जाता है। स्ने ने अपना आधार मूल्य 30 लाख रुपये रखा है, लेकिन उनके नाम पर बड़ी बोली लग सकती है।