{"_id":"699f2d97c219039d090c6e7d","slug":"ind-vs-zim-dream11-t20-world-cup-super-8-india-vs-zimbabwe-playing-xi-captain-vice-captain-players-list-2026-02-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM T20 Playing 11: दो बदलावों के साथ उतरेगा भारत, तिलक और सुंदर का कटेगा पत्ता! सैमसन-अक्षर की वापसी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM T20 Playing 11: दो बदलावों के साथ उतरेगा भारत, तिलक और सुंदर का कटेगा पत्ता! सैमसन-अक्षर की वापसी?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 26 Feb 2026 08:26 AM IST
सार
IND vs ZIM Playing 11 Prediction: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में भारत और जिम्बाब्वे के लिए यह मुकाबला सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने वाला करो या मरो मैच है। भारतीय टीम बदलाव के साथ बड़ी जीत की तलाश में उतरेगा, जबकि जिम्बाब्वे की टीम उलटफेर कर टूर्नामेंट में बने रहने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
भारत बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : ANI-Zimbabwe Cricket
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में गुरुवार को भारत और जिम्बाब्वे आमने-सामने होंगे। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। एक ओर भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से करारी हार का झटका लगा, तो दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम भी वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी शिकस्त झेल चुकी है। ऐसे में चेन्नई के चेपॉक में होने वाला यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
Trending Videos
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
हेड-टु-हेड रिकॉर्ड
कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम अब सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए न सिर्फ जीत, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करना चाहेगी ताकि नेट रन रेट सुधर सके। भारत और जिम्बाब्वे का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड शानदार है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 10 मैच जीते हैं जबकि जिम्बाब्वे सिर्फ तीन मैच ही जीत पाया है।

तिलक वर्मा-ईशान किशन-संजू सैमसन
- फोटो : ANI-PTI
प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना, सैमसन की हो सकती है वापसी
अभिषेक शर्मा लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं, जबकि तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट चिंता का विषय रहा है। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक पहले ही इस बात के संकेत दे चुके हैं कि संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल किए जाने पर विचार किया जा सकता है। दरअसल, ईशान और अभिषेक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर आने वाले तिलक वर्मा भी बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। वहीं, दूसरी टीमें लगातार स्पिनर्स का इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसे में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
अगर सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी होती है तो वह अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। वहीं, तिलक वर्मा की छुट्टी हो सकती है और उनकी जगह ईशान किशन नंबर-3 पर खेलते नजर आ सकते हैं। इस बात की भी संभावना है कि टीम प्रबंधन ईशान और अभिषेक को ही ओपनिंग का मौका दे और तीसरे स्थान पर सैमसन को खिला सकता है। कुल मिलाकर शीर्ष-तीन में बदलाव हो सकता है।

रिंकू-शिवम
- फोटो : PTI
रिंकू का खेलना तय
मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह पर जिम्मेदारी होगी। कोच सितांशु कोटक पहले ही इस बात का संकेत दे चुके हैं कि बुधवार शाम तक रिंकू टीम से जुड़ सकते हैं। इसका मतलब यह है कि उनका जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में खेलना तय है। बता दें कि, रिंकू पिता की बीमारी की चलते मंगलवार को चेन्नई से नोएडा लौटे थे।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: करो या मरो मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे रिंकू सिंह? कोटक ने दिया अपडेट; अभिषेक के फॉर्म पर भी बोले

अक्षर पटेल
- फोटो : ANI
अक्षर पटेल की हो सकती है वापसी
स्पिन विभाग की कमान वरुण चक्रवर्ती संभाल सकते हैं और उपकप्तान अक्षर पटेल की वाशिंगटन सुंदर की जगह वापसी हो सकती है। वहीं, तेज गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पर भरोसा जताया जाएगा। दोनों से एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। बुमराह ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी और एक बार फिर उनसे बड़ी उम्मीदें होंगी। अर्शदीप ने भी प्रभाव छोड़ा है।