{"_id":"674f3f6a6b97279894082bae","slug":"india-skipper-rohit-sharma-hit-four-hour-net-session-at-the-adelaide-oval-scores-of-fans-watch-training-2024-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: रोहित ने चार घंटे तक नेट्स पर बहाया पसीना, भारत का अभ्यास सत्र देखने भारी संख्या में पहुंचे दर्शक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: रोहित ने चार घंटे तक नेट्स पर बहाया पसीना, भारत का अभ्यास सत्र देखने भारी संख्या में पहुंचे दर्शक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 03 Dec 2024 10:57 PM IST
सार
रोहित पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी का आगाज किया था। अभ्यास मैच में भी रोहित ओपनिंग के लिए नहीं उतरे थे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे।
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए पूरा जोर लगा दिया है। दोनों टीमों के बीच एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट होना है और इससे पहले भारतीय खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के बावजूद भारतीय टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। कप्तान रोहित शर्मा भी पीछे नहीं है और उन्होंने नेट्स पर करीब चार घंटे बिताएंगे।
2 of 4
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
रोहित पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी का आगाज किया था। अभ्यास मैच में भी रोहित ओपनिंग के लिए नहीं उतरे थे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। रोहित के बल्लेबाजी क्रम में नीचे आने के पुख्ता संकेत हैं, जिससे फॉर्म में चल रहे यशस्वी और राहुल की जोड़ी भारतीय पारी की शुरुआत कर सके। लेकिन कप्तान ने गुलाबी कूकाबुरा का सामना करते हुए काफी दृढ़ संकल्प दिखाया।
3 of 4
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : ICC
चार नेट्स पर टीम ने किया अभ्यास
इस सत्र के दौरान भारतीय टीम ने अभ्यास क्षेत्र में चार नेट पर अभ्यास किया। ऐसे ही एक नेट पर यशस्वी और राहुल ने बारी-बारी बल्लेबाजी की जबकि शुभमन गिल और विराट कोहली दूसरे नेट पर थे। रोहित और ऋषभ पंत तीसरे नेट पर साथ अभ्यास कर रहे थे जबकि अंतिम नेट पर नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर थे। भारतीय कप्तान, पंत और अन्य सहयोगी स्टाफ के साथ कम से कम एक घंटा पहले अभ्यास के लिए आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ICC
दर्शकों ने करीब से देखा अभ्यास सत्र
रोहित ने नुवान सेनेविरत्ने के साइड-आर्म थ्रोडाउन के साथ दाएं हाथ के विशेषज्ञ राघवेंद्र और दयानंद गरानी की गेंदों का सामना किया। कप्तान ने लेंथ गेंद को छोड़ने का प्रयास किया लेकिन जब भी कोई शॉर्ट गेंद आती तो वह आसानी से पुल कर देते। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय प्रशंसकों के लिए यह ओपन सत्र बच्चों के लिए कैंडी स्टोर में होने जैसा था क्योंकि वे नेट के बहुत करीब थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।