सब्सक्राइब करें

IND vs WI: 2025 में तीसरी बार एक पारी में तीन भारतीयों ने जड़े शतक, इस मामले में धोनी से आगे निकले सर जडेजा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 03 Oct 2025 06:44 PM IST
सार

भारत के लिए शुक्रवार को पहली पारी में केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाए जिससे भारत बड़ी बढ़त हासिल करने में सफल रहा। भारतीय टीम ने दिन के खेल की समाप्ति तक पहली पारी में पांच विकेट पर 448 रन बनाए।

विज्ञापन
India vs West Indies test stats Three 100s in an innings for India in 2025 most test sixes for Indian team
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। भारत के लिए शुक्रवार को पहली पारी में केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाए जिससे भारत बड़ी बढ़त हासिल करने में सफल रहा। भारतीय टीम ने दिन के खेल की समाप्ति तक पहली पारी में पांच विकेट पर 448 रन बनाए। भारत ने इस तरह अब तक 286 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। स्टंप्स के समय जडेजा 176 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 104 रन और वाशिंगटन सुंदर नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Trending Videos
India vs West Indies test stats Three 100s in an innings for India in 2025 most test sixes for Indian team
ध्रुव जुरेल - फोटो : BCCI
राहुल के बाद जुरेल-जडेजा ने दिखाया दम
भारतीय टीम ने दूसरे दिन दो विकेट पर 121 रन से आगे खेलना शुरू किया और आज 327 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए। भारत को शुभमन गिल, केएल राहुल और ध्रुव जुरेल के रूप में तीन झटके लगे। शुभमन गिल ने जहां अर्धशतक लगाया, वहीं राहुल ने पहले सत्र में शतक पूरा किया। राहुल ने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा। भारतीय सरजमीं पर उनका दूसरा टेस्ट शतक रहा। लंच ब्रेक के बाद राहुल अपनी लय बरकरार नहीं रख सके और उन्हें वॉरिकन ने कैच आउट कराया। राहुल 197 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए।

राहुल और गिल के पवेलियन लौटने के बाद जुरेल और जडेजा ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। इस दौरान जुरेल के बल्ले से करियर का पहला टेस्ट शतक निकला। जुरेल टेस्ट में सैकड़ा जड़ने वाले भारत के 12वें बल्लेबाज बने। जुरेल के आउट होने के बाद जडेजा ने भी गियर बदला और तेजी से खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
India vs West Indies test stats Three 100s in an innings for India in 2025 most test sixes for Indian team
राहुल, जुरेल और जडेजा - फोटो : BCCI
एक कैलेंडर वर्ष में चौथी बार तीन बल्लेबाजों ने एक पारी में लगाए शतक
इस साल यह तीसरा मौका है जब एक ही पारी में भारत के तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट से पहले इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट के दौरान यशस्वी जायसवाल, गिल और ऋषभ पंत ने एक ही पारी में शतक लगाए थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ ही मैनचेस्टर टेस्ट में एक पारी में गिल, जडेजा और सुंदर ने शतक जड़े थे। यह चौथी बार है जब एक कैलेंडर वर्ष में भारत के तीन या इससे अधिक बल्लेबाजों ने एक ही पारी में शतक लगाए हैं। इससे पहले, 1979, 1986 और 2007 में भी ऐसा हुआ है। 
India vs West Indies test stats Three 100s in an innings for India in 2025 most test sixes for Indian team
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
छक्कों के मामले में धोने से आगे निकले जडेजा
जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में अब तक पांच छक्के लगा चुके हैं और वह टेस्ट में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। जडेजा ने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा जिन्होंने अपने करियर में 78 छक्के लगाए हैं। वहीं, जडेजा अब तक 80 छक्के लगा चुके हैं। इस मामले में जडेजा से आगे पंत (90 छक्के), वीरेंद्र सहवाग (90 छक्के) और रोहित शर्मा (88 छक्के) हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed