फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डे-नाइट टेस्ट को लेकर फैंस में गजब का उत्साह, ईडन गार्डन में 50 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद

Sun, 10 Nov 2019 01:47 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 10 Nov 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
INDvBAN Eden Gardens expected to witness turnout of 50000 on first three days of Day Night Test
ईडन गार्डन - फोटो : ट्विटर

एक तरफ जहां भारत बांग्लादेश के बीच इंदौर में खेले जाने वाले पहले टेस्ट की टिकटें नहीं बिक रही हैं, वहीं दूसरी ओर कोलकाता के ईडन गार्डन पर भारत और बांग्लादेश के बीच 22 से 26 नवंबर तक खेले जाने वाले पहले दिन-रात्रि टेस्ट के पहले तीन दिन 50 हजार से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय टीम पहली बार गुलाबी गेंद से खेलेगी। आईसीसी ने टेस्ट मैचों के प्रति दर्शकों के कम होते उत्साह को दखते हुए डे-नाइट टेस्ट की शुरुआत की थी।

INDvBAN Eden Gardens expected to witness turnout of 50000 on first three days of Day Night Test
ईडन गार्डन स्टेडियम - फोटो : ट्विटर

बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने ट्वीट किया, ‘ईडन गार्डन में गुलाबी गेंद से होने वाले भारत के पहले दिन-रात्रि टेस्ट के पहले तीन दिन में प्रतिदिन 50,000 से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है, क्योंकि टिकटों की मांग काफी बढ़ गई है।’ कैब के अधिकारी ने कहा कि 50 हजार टिकटों में से 17 हजार की बिक्री ऑनलाइन हुई जबकि बाकी मान्यता प्राप्त सदस्यों के बीच वितरित किए गए। अधिकारी ने कहा कि पहले तीन दिन के लिए काफी मांग है। बाकी 16,000 टिकटों की 14 नवंबर से काउंटर पर बिक्री होगी। हमें स्टेडियम के भरा होने की उम्मीद है

INDvBAN Eden Gardens expected to witness turnout of 50000 on first three days of Day Night Test
शेख हसीना - ममता बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट के सुनहरे इतिहास का गवाह बनने जा रहे कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में भारत के पहले दिन-रात्रि टेस्ट के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 22 से 26 नवंबर को भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट में घंटी बजाकर मैच की शुरूआत करेंगी। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के सचिव अभिषेक डालमिया ने पत्रकारों से कहा कि दोनों टेस्ट के पहले दिन घंटी बजाने के समारोह में शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvBAN Eden Gardens expected to witness turnout of 50000 on first three days of Day Night Test
इंदौर क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : Social Media

भारत में हो रहे पहले डे-नाइट टेस्ट को लेकर दर्शकों में उत्साह है, लेकिन दूसरी ओर इंदौर में 14-18 नवंबर के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच की टिकटें नहीं बिक रही हैं। स्टेडियम में मैच देखने के लिए दर्शक कम रुचि दिखा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed