{"_id":"643be3edda0363f613005f4c","slug":"ipl-2023-venkatesh-iyer-becomes-2nd-batsman-after-brendon-mccullum-to-score-century-for-kolkata-knight-riders-2023-04-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: वेंकटेश अय्यर इस सीजन में शतक लगाने वाले पहले भारतीय, कोलकाता के लिए 15 साल बाद किसी ने बनाई सेंचुरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: वेंकटेश अय्यर इस सीजन में शतक लगाने वाले पहले भारतीय, कोलकाता के लिए 15 साल बाद किसी ने बनाई सेंचुरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 16 Apr 2023 05:32 PM IST
सार
वेंकटेश अय्यर इस सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाने से चूक गए थे। वह अहमदाबाद में 83 रन बनाकर आउट हो गए थे।
कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार (16 अप्रैल) को शानदार शतक लगाया। अय्यर इस सीजन में शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए शतक जड़ा था। वेंकटेश ने 51 गेंद की पारी में 104 रन बनाए।
Trending Videos
2 of 5
वेंकटेश अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
वेंकटेश अय्यर ने छह चौके और नौ छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 203.92 का रहा। अय्यर की पारी को रिले मेरेडिथ ने समाप्त किया। 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर मेरेडिथ ने उन्हें डुआन यानसेन के हाथों कैच कराया। अय्यर इस सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाने से चूक गए थे। वह अहमदाबाद में 83 रन बनाकर आउट हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शतकीय पारी के दौरान वेंकटेश अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के लिए आईपीएल में शतक का सूखा समाप्त
वेंकटेश अय्यर ने वानखेड़े स्टेडियम में शतक लगाकर कोलकाता के लिए आईपीएल में सेंचुरी के सूखे को समाप्त कर दिया। कोलकाता के लिए पिछला शतक न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम ने लगाया था। 2008 में मैकुलम ने आईपीएल इतिहास के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 158 रन की पारी खेली थी।
4 of 5
ब्रेंडन मैकुलम
- फोटो : ipl
कोलकाता के खिलाफ लगे हैं 11 शतक
मैकुलम के बाद कोलकाता के लिए कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया था। वेंकटेश ने इस इंतजार को खत्म कर दिया। कोलकाता के खिलाफ आईपीएल में 11 शतक लग चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वेंकटेश अय्यर और नीतीश राणा
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा। कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 104 रन वेंकटेश अय्यर ने बनाए। वहीं, अंत में आंद्रे रसेल ने 11 गेंद में नाबाद 21 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए ऋतिक शौकीन ने दो विकेट लिए। वहीं, अर्जुन को छोड़ बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिले।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।