प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में जांच कराने के दौरान माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) आबकारी नीति घोटाला मामले में आज पूछताछ करेगी। केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वह जांच एजेंसी के समक्ष पेश होंगे। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चुनावी राज्य कर्नाटक के कोलार में रैली को संबोधित करेंगे। यह वही स्थान है, जहां उन्होंने मोदी सरनेम पर टिप्पणी की थी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: अतीक-अशरफ की गोली मारकर हत्या, केजरीवाल से आज पूछताछ करेगी सीबीआई, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतीक-अशरफ की गोली मारकर हत्या, पूरे प्रदेश में हाई-अलर्ट
प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में जांच कराने के दौरान माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आबकारी नीति मामले में केजरीवाल से आज पूछताछ करेगी सीबीआई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) आबकारी नीति घोटाला मामले में आज पूछताछ करेगी। केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वह जांच एजेंसी के समक्ष पेश होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कोलार में राहुल गांधी की रैली आज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चुनावी राज्य कर्नाटक के कोलार में रैली को संबोधित करेंगे। यह वही स्थान है, जहां उन्होंने मोदी सरनेम पर टिप्पणी की थी, जिसके लिए उन्हें आपराधिक मानहानि का दोषी ठहराया गया और संसद सदस्यता निरस्त कर दी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अखिलेश बोले- ये अपराध की पराकाष्ठा
माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन हत्याओं पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की पराकाष्ठा हो गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...