फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: पहले मैच में कोहली बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने से सिर्फ छह रन दूर

Fri, 22 Mar 2024 04:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 22 Mar 2024 04:48 PM IST
सार

धाकड़ बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में अब तक 11,994 रन बनाए हैं। छह रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में उनके 12 हजार रन पूरे हो जाएंगे। आज के मैच में किंग कोहली की नजर नया रिकॉर्ड कायम करने पर होगी। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

विज्ञापन
IPL 2024 virat kohli can make big record in first match, six runs away from creating history in T20 cricket
विराट कोहली - फोटो : twitter
आईपीएल 2024 की शुरूआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। पहला मुकाबला आज शाम साढ़े सात बजे से चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए काफी खास होने वाला है। वह इस मुकाबले में नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज कुछ ही देर में हो जाएगा। दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फैंस और खिलाड़ियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। पहले मैच में आरसीबी के पूर्व कप्तान की नजर नया रिकॉर्ड स्थापित करने पर होगी। वह सिर्फ छह रन बनाकर बड़ा कारनामा कर सकते हैं। 
IPL 2024 virat kohli can make big record in first match, six runs away from creating history in T20 cricket
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इतिहास रचने से सिर्फ छह रन दूर विराट
धाकड़ बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में अब तक 11,994 रन बनाए हैं। छह रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में उनके 12 हजार रन पूरे हो जाएंगे। आज के मैच में किंग कोहली की नजर नया रिकॉर्ड कायम करने पर होगी। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इसी के साथ 35 वर्षीय बल्लेबाज क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर जैसे बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।
IPL 2024 virat kohli can make big record in first match, six runs away from creating history in T20 cricket
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 क्रिकेट में 12 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
टी20 क्रिकेट में अब तक सर्वाधिक रन वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने बनाए हैं। उन्होंने 14,562 रन बनाए। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के शोएब मलिक का नाम शामिल है जिन्होंने 13,360 रन बनाए। इस लिस्ट में कीरोन पोलार्ड (12,900 रन), एलेक्स हेल्स (12,319 रन) और डेविड वॉर्नर (12,065 रन) क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर काबिज हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में शामिल होने वाले छठे बल्लेबाज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024 virat kohli can make big record in first match, six runs away from creating history in T20 cricket
कोविड वॉरियर्स जर्सी के साथ विराट - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज कोहली
आईपीएल 2024 में विराट कोहली दमदार प्रदर्शन करते नजर आ सकते हैं। हाल ही में वह इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन पाए थे। कोहली इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने आरसीबी के लिए 237 मुकाबलों में 7263 रन बनाए। पिछले सीजन में किंग कोहली ने अपनी फॉर्म में वापसी करते हुए 63 रन बनाए थे। उम्मीद है कि इस सीजन में वह अपनी टीम को खिताब दिलाने में कामयाब होंगे। हाल ही में आरसीबी ने महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में खिताब पर कब्जा जमाया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed