{"_id":"67246e08a7838b5d8f0bffdd","slug":"ipl-2025-retention-shahrukh-khan-big-step-increased-rinku-singh-salary-22-times-from-rs-55-lakh-to-13-crore-2024-11-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025 Retention: रिंकू सिंह हुए मालामाल, शाहरुख ने उनके लिए खोली तिजोरी, 55 लाख से करीब 24 गुना बढ़ाया वेतन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025 Retention: रिंकू सिंह हुए मालामाल, शाहरुख ने उनके लिए खोली तिजोरी, 55 लाख से करीब 24 गुना बढ़ाया वेतन
आईपीएल 2025 से पहले रिटेन होने वाले खिलाड़ियों के नामों का एलान हो गया है। कई फ्रेंचाइजी ने कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए। इस फेहरिस्त में आईपीएल 2024 की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी शामिल है। केकेआर ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को ही रिलीज कर दिया। वहीं, टीम ने अधिकतम सीमा छह खिलाड़ियों को रिटेन किया। केकेआर ने सबसे ज्यादा 13 करोड़ रुपये में रिंकू सिंह को रिटेन किया है। आईपीएल 2024 में जब उनकी टीम चैंपियन बनी थी, तब उनका वेतन 55 लाख रुपये था। अब केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने उनके लिए तिजोरी खोल दी है। रिंकू की वेतन में करीब 24 गुना से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।
2 of 4
शाहरुख और रिंकू
- फोटो : IPL/BCCI
रिंकू आईपीएल 2018 से कोलकाता की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन पिछले दो सीजन से उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2023 में 20वें में गुजरात के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाना भी शामिल है। इस प्रदर्शन के बाद रिंकू टीम इंडिया में भी जगह बनाने में कामयाब रहे थे। रिंकू ने केकेआर के लिए 45 मैच खेले हैं और 143.34 के स्ट्राइक रेट से 893 रन बनाए हैं। उनके नाम चार अर्धशतक हैं। रिंकू टीम के मालिक शाहरुख खान के पसंदीदा खिलाड़ी भी हैं।
3 of 4
शाहरुख और रिंकू
- फोटो : IPL/BCCI
केकेआर ने चार कैप्ड और दो अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती के रूप में चार कैप्ड खिलाड़ी और रमनदीप सिंह और हर्षित राणा के रूप में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने रिंकू सिंह को सबसे ज्यादा 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया। वहीं, सुनील नरेन, वरुण और आंद्रे रसेल को 12-12 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। हर्षित और रमनदीप को फ्रेंचाइजी ने चार-चार करोड़ रुपये में रिटेन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शाहरुख और रिंकू
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता ने छह खिलाड़ियों को रिटेन करके अपने आरटीएम के ऑप्शन को भी खत्म कर दिया। अब ऑक्शन में टीम आरटीएम का इस्तेमाल नहीं कर सकती है। श्रेयस के रिलीज होने के बाद अब टीम को एक नए कप्तान की जरूरत है। मेगा ऑक्शन में टीम किसी कप्तान को खोजने की कोशिश करेगी। उनकी नजरें ऋषभ पंत, केएल राहुल में से किसी एक पर हो सकती है। इसके अलावा वह फाफ डुप्लेसिस को भी अपना लक्ष्य बना सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।