{"_id":"688ed0f22f9de4d90a0f9eb5","slug":"ipl-2026-csk-batting-no-longer-a-problem-ms-dhoni-statement-also-talked-about-ruturaj-return-2025-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: 'CSK की बल्लेबाजी में अब समस्या नहीं', धोनी का बयान; ऋतुराज की वापसी और अगले सीजन को लेकर भी की बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: 'CSK की बल्लेबाजी में अब समस्या नहीं', धोनी का बयान; ऋतुराज की वापसी और अगले सीजन को लेकर भी की बात
दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी आईपीएल के अगले सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी को मजबूत करेगी। गायकवाड़ पिछले सत्र में कोहनी की चोट के कारण आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाद ही बाहर हो गए थे।
गायकवाड़ की जगह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी संभाली थी, लेकिन पांच बार की चैंपियन टीम की बल्लेबाजी लगातार संघर्ष करते रही। टीम 14 मैचों में से सिर्फ चार जीत के साथ तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही थी।
2 of 4
ऋतुराज और धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
धोनी ने चेन्नई में एक निजी समारोह के दौरान इस बात का संकेत दिया कि चेन्नई की टीम गायकवाड़ को टीम में बनाए रखेगी। उन्होंने कहा, 'हम अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर थोड़े चिंतित थे, लेकिन मुझे लगता है कि अब हमारा बल्लेबाजी क्रम काफी व्यवस्थित है। ऋतुराज वापसी करेंगे। उन्हें चोट लगी थी। वह वापसी करेंगे तो अब हम काफी व्यवस्थित हो जाएंगे।'
3 of 4
ऋतुराज और धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
धोनी गायकवाड़ की सीएसके में वापसी से खुश हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी इस साल के अंत में होने वाली छोटी नीलामी के जरिए टीम को और मजबूत करने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगा कि हमने (आईपीएल 2025 में) ढिलाई बरती। कुछ कमियां थीं जिन्हें हमें दूर करने की जरूरत थी। दिसंबर में एक छोटी नीलामी होने वाली है। हम उन कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
गायकवाड़ ने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच सीएसके के लिए आठ अप्रैल को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच है। धोनी ने स्वीकार किया कि पिछले दो सत्र में सुपर किंग्स का प्रदर्शन उम्मीद से काफी कमजोर रहा है। उन्होंने कहा कि टीम के लिए उन कमियों को पहचानना जरूरी है। इस 44 साल के खिलाड़ी ने कहा, 'हां, पिछले कुछ साल हमारे लिए अच्छे नहीं रहे हैं। हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। लेकिन जरूरी यह है कि आप सीख लें। हां, आपका सत्र खराब रहा। लेकिन क्या गलती हुई? और यही सवाल पिछले साल भी हमारे सामने था।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।