{"_id":"638ef4036aa79d5c5e4ad860","slug":"jasprit-bumrah-birthday-special-india-s-death-over-specialist-bumrah-unknown-interesting-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jasprit Bumrah Birthday: सात साल की उम्र में पिता को खोया, अनोखे एक्शन ने बनाया स्टार, पढ़ें बुमराह की कहानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Jasprit Bumrah Birthday: सात साल की उम्र में पिता को खोया, अनोखे एक्शन ने बनाया स्टार, पढ़ें बुमराह की कहानी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 06 Dec 2022 01:19 PM IST
सार
जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में भारत के सबसे अहम तेज गेंदबाज हैं। टी20 स्पेशलिस्ट के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले बुमराह टेस्ट में भी हैट्रिक लेने का कारनामा कर चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 7
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। 28 साल के बुमराह आज के समय में भारत के सबसे अहम तेज गेंदबाज हैं, लेकिन उनके लिए यहां तक का सफर आसान नहीं रहा है। 1993 में अहमदाबाद में जन्मे बुमराह ने सिर्फ सात की उम्र में अपने पिता को खो दिया था। इस घटना के बाद वह मानसिक रूप से और मजबूत हो गए। बतौर तेज गेंदबाज उन्होंने शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया और आईपीएल के जरिए भारतीय टीम तक का सफर तय किया। यहां हम बुमराह की कहानी कुछ रोचक तथ्यों के साथ बता रहे हैं।
2 of 7
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए 162 मैच खेलने वाले बुमराह ने 319 विकेट अपने नाम किए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। बुमराह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और भारत में एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनाम कर चुके हैं।
3 of 7
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह ने 14 साल की उम्र में क्रिकेटर बनने का फैसला किया था। गुजरात के लिए अपने डेब्यू मैच में कमाल करने वाले बुमराह जल्द ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह हमेशा से कनाडा में जाकर रहना चाहते थे, लेकिन क्रिकेट में अपना करियर बनाने के बाद उन्होंने यह सपना छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
2013-14 में बुमराह ने गुजरात के लिए पहला मैच खेला। विदर्भ के खिलाफ मैच में उन्होंने सात विकेट लिए और टूर्नामेंट में गुजरात के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। यहीं से उनका एक्शन चर्चा में आ गया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान जॉन राइट ने बुमराह को देखा और उनकी किस्मत बदल दी।
विज्ञापन
5 of 7
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : IPL/BCCI
2013 में बुमराह को मुंबई के लिए खेलने का मौका मिला। पहले मैच से ही उन्होंने सभी को प्रभावित किया। विराट कोहली से दो चौके खाने के बाद बुमराह ने उसी ओवर में उनका विकेट लिया। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 32 रन देकर तीन विकेट लिए और सभी को प्रभावित किया। मुंबई में मलिंगा ने बुमराह को सिखाया और वह पहले से बेहतर गेंदबाज बनते गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।