{"_id":"64b3bdcc680df4c68c01336b","slug":"jasprit-bumrah-shreyas-iyer-can-come-in-team-before-the-asia-cup-can-return-from-india-vs-ireland-series-2023-07-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jasprit Bumrah: एशिया कप से पहले ही टीम में आ सकते हैं बुमराह-श्रेयस अय्यर, अगले महीने मैदान में करेंगे वापसी!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Jasprit Bumrah: एशिया कप से पहले ही टीम में आ सकते हैं बुमराह-श्रेयस अय्यर, अगले महीने मैदान में करेंगे वापसी!
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 16 Jul 2023 03:22 PM IST
सार
मार्च में पीठ की सर्जरी कराने वाले बुमराह ने एनसीए में सफलतापूर्वक रिहैबिलिटेशन के बाद पिछले महीने गेंदबाजी फिर से शुरू की थी। बीसीसीआई के एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण की निगरानी में उनका रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम जारी है।
विज्ञापन
1 of 5
जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत को इस साल अक्तूबर-नवंबर में अपनी मेजबानी में वनडे विश्व कप में भाग लेना है। टीम इंडिया उससे पहले एशिया कप में भी उतरेगी। इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम प्रबंधन के अच्छी खबर यह आई है कि कुछ चोटिल खिलाड़ी जल्द ही वापसी करने वाले हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और ऋषभ पंत के अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी चोटिल खिलाड़ियों की इस लिस्ट में शामिल हैं। माना यह जा रहा है कि इनमें से बुमराह और अय्यर एशिया कप से पहले टीम में लौट आएंगे।
2 of 5
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह पूर्ण फिटनेस हासिल करने के करीब हैं। वह अगले महीने आयरलैंड में टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ दौरे पर जाने के लिए तैयार हैं। बुमराह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में ट्रेनिंग कर रहे हैं और उन्होंने धीरे-धीरे ज्यादा ओवर फेंकनी शुरू की है। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर ने भी एनसीए में बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू किया है।
3 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
8-10 ओवर फेंक रहे हैं बुमराह
मार्च में पीठ की सर्जरी कराने वाले बुमराह ने एनसीए में सफलतापूर्वक रिहैबिलिटेशन के बाद पिछले महीने गेंदबाजी फिर से शुरू की थी। बीसीसीआई के क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण की निगरानी में उनका रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम जारी है। वह नेट्स पर पूरे जोश के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। वह आठ से 10 ओवर लगातार कर रहे हैं। चयनकर्ता और टीम प्रबंधन सितंबर में एशिया कप के लिए बुमराह को शामिल करना चाह रहे हैं। ऐसे में वह भारतीय टीम के साथ आयरलैंड जा सकते हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : ट्विटर @BCCI
प्रसिद्ध कृष्णा और राहुल की चोट में भी सुधार
रोहित शर्मा की टीम को सितंबर 2022 से बुमराह की सेवाएं नहीं मिल रही है। वह चोट के कारण बाहर हैं। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि वह जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे। पिछले महीने समाचार एजेंसी पीटीआई ने भी बताया था कि बुमराह ने हल्की गेंदबाजी शुरू की है। वहीं, केएल राहुल भी वापसी कर सकते हैं। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की फिटनेस में भी सुधार हो रहा है। उन्होंने भी गेंदबाजी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
5 of 5
केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड में करवाई थी सर्जरी
पीठ में बार-बार तकलीफ के बाद बुमराह ने मार्च में न्यूजीलैंड में सर्जरी करवाई थी। उस समय से वह रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। बुमराह पिछली बार सितंबर 2022 में भारत के लिए खेले थे। तब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 मैच में उतरे थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।