सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इस घातक इंग्लिश पेसर की हो सकती है वापसी, चयनकर्ता ने दिए संकेत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Jun 2025 11:19 AM IST
सार

30 साल के तेज गेंदबाज आर्चर ने कई बार चोटिल होने के कारण 2021 से प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेला है और हेडिंग्ले में पहले टेस्ट के लिए टीम में उनके चयन के लिए भी विचार नहीं किया गया क्योंकि वह हाल ही में समाप्त हुई आईपीएल के दौरान अंगूठे में हुए फ्रेक्चर से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Jofra Archer may return to the England team for second Test against India, said national selector Luke Wright
जोफ्रा आर्चर और इंग्लैंड टीम - फोटो : ANI
इंग्लैंड के राष्ट्रीय चयनकर्ता ल्यूक राइट ने कहा है कि पारंपरिक प्रारूप में चार साल पहले अपना पिछला मुकाबला खेलने वाले स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अगले महीने भारत के खिलाफ टीम के दूसरे टेस्ट मैच के लिए वापसी कर सकते हैं। पांच मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट दो से छह जुलाई तक एजबस्टन में खेला जाएगा। वहीं, इस सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने जा रही है। पहला मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा।
Trending Videos
Jofra Archer may return to the England team for second Test against India, said national selector Luke Wright
जोफ्रा आर्चर - फोटो : IPL/BCCI
30 साल के तेज गेंदबाज आर्चर ने कई बार चोटिल होने के कारण 2021 से प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेला है और हेडिंग्ले में पहले टेस्ट के लिए टीम में उनके चयन के लिए भी विचार नहीं किया गया क्योंकि वह हाल ही में समाप्त हुई आईपीएल के दौरान अंगूठे में हुए फ्रेक्चर से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। राइट ने कहा, 'जॉफ (आर्चर) काफी अच्छी तरह उबर रहे हैं। उनके लिए योजना यह है कि वह कुछ प्रथम श्रेणी मैच खेलें। ससेक्स की दूसरी टीम का हिस्सा बनें और फिर पहले टेस्ट के दौरान डरहम के खिलाफ ससेक्स के लिए खेलें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Jofra Archer may return to the England team for second Test against India, said national selector Luke Wright
जोफ्रा आर्चर और इंग्लैंड टीम - फोटो : ANI
उन्होंने कहा, 'अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह ससेक्स के लिए खेलेंगे और फिर अगर सब कुछ ठीक रहा तो उम्मीद है कि वह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।' ससेक्स में आर्चर के पूर्व साथी राइट ने कहा, 'अन्य सभी गेंदबाजों की तरह उन्हें बिना किसी बाधा के हर दिन अच्छा प्रदर्शन करना होगा, लेकिन अगर सब कुछ ठीक रहा और वह डरहम मैच में सफल रहे तो वह दूसरे टेस्ट में चयन के लिए संभावित रूप से उपलब्ध हो सकते हैं।'
Jofra Archer may return to the England team for second Test against India, said national selector Luke Wright
जोफ्रा आर्चर और इंग्लैंड टीम - फोटो : ANI
अंगूठे की चोट के कारण वह 29 मई से तीन जून के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की एकदिवसीय सीरीज से भी चूक गए। आर्चर और तेज गेंदबाज मार्क वुड की अनुपस्थिति में इंग्लैंड का तेज गेंदबाजी विभाग क्षमता और अनुभव के मामले में कुछ कमजोर दिखता है। मार्च में लगी घुटने की चोट के कारण वुड क्रिकेट से दूर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed