Karwa Chauth: हरभजन सिंह से लेकर युजवेंद्र चहल तक, इन खिलाड़ियों ने शेयर की करवा चौथ की तस्वीरें
करवा चौथ पर तस्वीर या वीडियो शेयर करने वालों में हरभजन सिंह, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर प्रमुख हैं। हरभजन ने पत्नी गीता बसरा और सुरेश रैना ने प्रियंका की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। वहीं, युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा और दीपक चाहर ने जया भारद्वाज की तस्वीरें शेयर की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया गए भारत के कितने खिलाड़ी खेल चुके हैं टी20 वर्ल्ड कप, किसके पास सबसे ज्यादा अनुभव?
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने पत्नी प्रियंका चौधरी की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा, ''सभी प्यारे जोड़ों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान इस शुभ दिन पर आप सभी को प्यार और खुशियां प्रदान करें!''
युजवेंद्र चहल की बात करें तो वह अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं। चहल टीम इंडिया के साथ आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए वहां गए। यह टूर्नामेंट 16 अक्तूबर से शुरू होगा। भारतीय टीम 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। चहल की पत्नी धनश्री उनके साथ वहां नहीं गई है। वह हाल ही में चोटिल हो गई थीं तो उनके घुटने की सर्जरी हुई है। चहल ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ''मेरी क्यूट पत्नी को करवा चौथ की बधाई। लव यू।''
धनश्री ने चहल के साथ वीडियो कॉल कर अपना व्रत खोला। इसकी वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ऑस्ट्रेलिया वाला करवाचौथ।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: 29 दिन में खेले जाएंगे 45 मैच, कहां होंगे मुकाबले, किस टीम में किसे मौका, जानें सबकुछ
View this post on Instagram
वहीं, तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पत्नी जया भारद्वाज के साथ वीडियो शेयर किया। चाहर और जया की शादी इसी साल एक जून को हुई थी। जया का यह पहला करवा चौथ है। दीपक चाहर ने उन्हें आईपीएल के दौरान पिछले साल स्टेडियम में प्रपोज किया था।