सब्सक्राइब करें

KKR vs SRH Highlights: हैरी ब्रूक के शतक की बदौलत जीता हैदराबाद, नीतीश राणा-रिंकू सिंह नहीं दिखा पाए चमत्कार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: रोहित राज Updated Fri, 14 Apr 2023 11:53 PM IST
सार

कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स ने 20 ओवर में 20 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन बनाकर ही सकी।

विज्ञापन
kkr vs srh Highlights kolkata knightriders vs sunrisers hyderabad ipl 2023 Harry brook rinku singh nitish rana
कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल के 16वें सीजन में खराब शुरुआत के बाद लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। उसने पंजाब किंग्स के बाद अब कोलकाता नाइटराइडर्स को हरा दिया। हैदराबाद और कोलकाता की टीम शुक्रवार (14 अप्रैल) को ईडन गार्डन्स में आमने-सामने हुईं। मेजबान टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। एडेन मार्करम की कप्तानी में हैदराबाद ने 23 रन से जीत हासिल की।
Trending Videos
kkr vs srh Highlights kolkata knightriders vs sunrisers hyderabad ipl 2023 Harry brook rinku singh nitish rana
मार्को यानसेन, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स ने 20 ओवर में 20 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन बनाकर ही सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
kkr vs srh Highlights kolkata knightriders vs sunrisers hyderabad ipl 2023 Harry brook rinku singh nitish rana
रिंकू सिंह इस बार कमाल नहीं कर सके - फोटो : IPL/BCCI
आखिरी ओवर में इस बार नहीं हुआ चमत्कार
कोलकाता को आखिरी ओवर में 32 रन की आवश्यकता थी। रिंकू सिंह और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर थे। रिंकू ने गुजरात के खिलाफ 29 रन आखिरी ओवर में चेज कर लिए थे, लेकिन इस बार चमत्कार नहीं हुआ। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव आउट हो गए। उसके बाद सिर्फ आठ रन ही बने। रिंकू ने एक छक्का लगाया, लेकिन वह काफी नहीं था।
kkr vs srh Highlights kolkata knightriders vs sunrisers hyderabad ipl 2023 Harry brook rinku singh nitish rana
कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
ब्रूक ने लगाया आईपीएल के 16वें सीजन का पहला शतक
सनराइजर्स के हैरी ब्रूक ने 56 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए। यह आईपीएल के 16वें सीजन का पहला शतक है। कप्तान एडेन मार्करम ने 26 गेंद पर 50 रनों की पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने 17 गेंद पर 32 और हेनरिच क्लासेन ने छह गेंद पर नाबाद 16 रन बनाए। मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी नौ-नौ रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
kkr vs srh Highlights kolkata knightriders vs sunrisers hyderabad ipl 2023 Harry brook rinku singh nitish rana
बल्लेबाजी के दौरान नीतीश राणा - फोटो : IPL/BCCI
रिंकू और नीतीश ने लगाया अर्धशतक, लेकिन जीत नहीं सके
रिंकू सिंह 31 गेंद पर 58 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान नीतीश राणा ने 41 गेंद पर 75 रन की पारी खेली। एन जगदीशन ने 21 गेंद पर 36 रन बनाए। शार्दूल ठाकुर ने 12 और वेंकटेश अय्यर ने 10 रन का योगदान दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed