{"_id":"5c17ccd8bdec2256986d1c95","slug":"kl-rahul-equals-unwanted-record-of-sunil-gavaskar-in-perth-test-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: केएल राहुल बिना खाता खोले आउट, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: केएल राहुल बिना खाता खोले आउट, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 18 Dec 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुनील गावस्कर और केएल राहुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल का समय बिलकुल भी अच्छा नहीं चल रहा है। वह एक—एक रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कई क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि राहुल काफी प्रतिभावान जरूर हैं, लेकिन इस समय ऐसा लग रहा है कि वह अपनी क्रिकेट भूल चुके हैं।
2 of 5
केएल राहुल
आॅस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले युवा बल्लेबाज पर अपनी जगह सुरक्षित रखने का ज्यादा दबाव था और वह इसे सह नहीं पाए। राहुल मौजूदा दौरे के पहले दोनों टेस्ट में प्रभावित करने में नाकाम रहे। पर्थ में टीम इंडिया की दूसरी पारी में वह खाता भी नहीं खोल सके और एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर बैठे।
3 of 5
केएल राहुल
राहुल पिछली 11 पारियों में सर्वाधिक सात बार क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। इसी के साथ राहुल ने महान सुनील गावस्कर के एक अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दोनों ओपनर्स एक टेस्ट की दोनों पारियों में सबसे ज्यादा बार क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटने के मामले में बराबरी पर पहुंच गए हैं। जहां लिटिल मास्टर गावस्कर 125 टेस्ट में तीन बार दोनों पारियों में क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे, वहीं राहुल ने अपने करियर के केवल 33वें टेस्ट में ही इस शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kl rahul
खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल को भारत की दूसरी पारी के पहले ही ओवर में स्टार्क ने क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया। 287 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अपने ओपनर्स से दमदार शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन केएल राहुल ने पूरी तरह निराश किया। वह स्टार्क की चौथी गेंद को समझ ही नहीं पाए और निराश होकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
5 of 5
के एल राहुल
- फोटो : BCCI
केएल राहुल की फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि राहुल को टीम से बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने हाल ही में कहा था, 'आप राहुल को दो टेस्ट में आजमाइए। अगर वह रन नहीं बनाता तो उसे बाहर कीजिए। वह आउट होने के नए—नए तरीके ला रहा है। समय आ गया है जब उसके खिलाफ सख्त कदम उठाना होगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।