फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ms Dhoni Birthday: धोनी के वो पांच रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!

Tue, 07 Jul 2020 12:46 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 07 Jul 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ms Dhoni Birthday Special: five dhoni records that might not be broken
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई। भारतीय टीम को एक आयाम तक पहुंचाया। विपक्षी टीम को कैसे मात देना है शायद ही उनसे बेहतर कोई जानता हो! कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कई यादगार पल दिए हैं। यूं ही नहीं एमएस की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों और फिनिशरों में होती है। 16 साल के करियर में धोनी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। सात जुलाई 1981 को जन्मे धोनी ने क्रिकेट में वो सबकुछ हासिल किया, जिसके वो हकदार थे। आज यानी सात जुलाई को उनका 39वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं धोनी के वो पांच रिकॉर्ड्स, जिसे तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं शायद नामुमकिन हो...

Ms Dhoni Birthday Special: five dhoni records that might not be broken
एम एस धोनी - फोटो : File

आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी की गितनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में होती है। धोनी आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता। वहीं, धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया। धोनी ने टीम इंडिया के लिए तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतकर देश का मान बढ़ाया।

सात साल से भारत नहीं जीता कोई ICC ट्रॉफी, आज ही के दिन धोनी सेना ने रचा था इतिहास
 

Ms Dhoni Birthday Special: five dhoni records that might not be broken
एमएस धोनी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड

एमएस धोनी की विकेटकीपिंग का कायल तो हर कोई रहा है। विकेटकीपिंग में बिजली की गति से स्टंप करने की कला शायद ही कोई धोनी से बेहतर जानता हो। माही के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 192 बार खिलाड़ियों को स्टंप किया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, उनके नाम टेस्ट में 38, वन-डे में 120 और टी-20 में 34वीं बार स्टंपिंग का रिकॉर्ड है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ms Dhoni Birthday Special: five dhoni records that might not be broken
एमएस धोनी

कप्तानी का रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी के नाम भारत की तरफ से सबसे ज्यादा कप्तानी का रिकॉर्ड है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 60 टेस्ट, 200 वन-डे और 72 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है। इसके साथ ही साथ ही भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 27 टेस्ट, 110 वन-डे, और 41 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच जीतने वाले कप्तान हैं।

विज्ञापन
Ms Dhoni Birthday Special: five dhoni records that might not be broken
एमएस धोनी

विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

धोनी के नाम विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने 31 अक्तूबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में नाबाद 183 की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 10 छक्के लगाए थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2004 में 172 रन बनाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed