सब्सक्राइब करें

MS Dhoni Injury: महेंद्र सिंह धोनी चोट से परेशान, रांची के जंगलों में महज 40 रुपये में करा रहे इलाज

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: रोहित राज Updated Thu, 30 Jun 2022 07:55 PM IST
सार

धोनी पिछले कुछ दिनों से घुटने के दर्द से परेशान हैं। उनका इलाज भी चल रहा है, लेकिन देश या विदेश के किसी बड़े अस्पताल में नहीं। धोनी रांची से 70 किलोमीटर दूर लांपुक के जंगली इलाके में अपना इलाज करवा रहे हैं।

विज्ञापन
MS Dhoni Injury Mahendra Singh Dhoni knee pain due to calcium deficiency  getting treatment in Ranchi
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को 2019 में अलविदा कह दिया था। उसके बाद से वह सिर्फ आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हैं। खाली समय में धोनी अपने शहर रांची में ही रहते हैं। हाल ही में एक दोस्त के जन्मदिन पर वह नजर आए थे। उनका वीडियो वायरल हुआ था। अब धोनी एक बार फिर से चर्चा में हैं, लेकिन इस बार स्वास्थ्य कारणों को लेकर उनकी बात हो रही है।
Trending Videos
MS Dhoni Injury Mahendra Singh Dhoni knee pain due to calcium deficiency  getting treatment in Ranchi
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
दरअसल, धोनी पिछले कुछ दिनों से घुटने के दर्द से परेशान हैं। उनका इलाज भी चल रहा है, लेकिन देश या विदेश के किसी बड़े अस्पताल में नहीं। धोनी रांची से 70 किलोमीटर दूर लांपुक के जंगली इलाके में अपना इलाज करवा रहे हैं। उनका इलाज वैद्य वंदन सिंह खेरवार कर रहे हैं। करीब एक महीने से धोनी वहां जा रहे हैं और 40 रुपये में अपना इलाज करा रहे हैं। उन्हें दवा के 20 रुपये और फीस के रुप में 20 रुपये देने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी को नहीं पहचान पाए थे वैद्य

MS Dhoni Injury Mahendra Singh Dhoni knee pain due to calcium deficiency  getting treatment in Ranchi
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
धोनी एक महीने से हर चार दिन पर वहां जाते हैं और वैद्य वंदन सिंह खेरवार से जड़ी-बूटियां लेते हैं। वैद्य वंदन सिंह के मुताबिक, धोनी के माता-पिता भी उनके यहां आ चुके हैं। जब पहली बार धोनी उनके पास गए थे तो वह उन्हें पहचान नहीं पाए थे। लोगों ने उन्हें धोनी के बारे में बताया। भारत के पूर्व कप्तान जब भी वहां जाते हैं तो भारी भीड़ हो जाती है।

धोनी को क्या हुआ है?

MS Dhoni Injury Mahendra Singh Dhoni knee pain due to calcium deficiency  getting treatment in Ranchi
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
वैद्य वंदन सिंह के मुताबिक, कैल्शियम की कमी कारण उनके दोनों घुटनों में दर्द है। उन्हें चलने में तकलीफ होती है। वह एक आम मरीज की तरह वहां जाते हैं तो खुद से 40 रुपये देकर इलाज करवाते हैं। पिछली बार 26 जून को धोनी उनके वैद्य के पास गए थे।
विज्ञापन

अगले साल आईपीएल में खेलेंगे माही

MS Dhoni Injury Mahendra Singh Dhoni knee pain due to calcium deficiency  getting treatment in Ranchi
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी ने साफ कर दिया है कि वह अगले साल आईपीएल में खेलेंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान आईपीएल के दौरान हर मैदान पर दर्शकों को धन्यवाद कहना चाहते हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम चार बार चैंपियन बनी है। उन्होंने इस बार सीजन शुरू होने से पहले कप्तान छोड़ दी थी। रवींद्र जडेजा कप्तान बने थे, लेकिन आठ मैच में छह हारने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर धोनी ही टीम के कप्तान बने।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed