{"_id":"664b767bfe756892dc043357","slug":"ms-dhoni-may-undergo-surgery-recovery-will-decide-call-on-retirement-says-report-ipl-2024-2024-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Reports: धोनी लंदन में करा सकते हैं मांसपेशियों की सर्जरी, रिकवरी के बाद आईपीएल से संन्यास पर लेंगे फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Reports: धोनी लंदन में करा सकते हैं मांसपेशियों की सर्जरी, रिकवरी के बाद आईपीएल से संन्यास पर लेंगे फैसला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 20 May 2024 09:42 PM IST
सार
अगले साल के आईपीएल के लिए इस साल दिसंबर आखिरी में मेगा ऑक्शन हो सकता है, जिसमें मौजूदा नियमों के मुताबिक, एक टीम को सिर्फ चार खिलाड़ी को रिटेन करने की इजाजत होती है।
भारत और चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने संन्यास को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मांसपेशियों में खिंचाव के उपचार के लिए लंदन जाने की योजना बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी चोट से उबरने के बाद आईपीएल में अपने भविष्य पर फैसला करेंगे। सीएसके शनिवार को करो या मरो के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से करारी हार के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।
Trending Videos
2 of 4
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL
यह केवल तीसरी बार है जब पांच बार का चैंपियन आईपीएल प्लेऑफ में नहीं पहुंचा है। गत चैंपियन को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 27 रन की हार का सामना करना पड़ा और जैसे ही एमएस धोनी 13 गेंदों में 25 रन बनाकर मैदान से बाहर निकले, उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि धोनी लंदन में सर्जरी होने के बाद ही संन्यास के बारे में फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
धोनी और विराट
- फोटो : IPL/BCCI
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धोनी मांसपेशियों में दर्द की सर्जरी के लिए लंदन जा सकते हैं। आईपीएल 2024 में उन्हें मांसपेशियों में दर्द से जूझना पड़ा था। वह पूरी तरह से फिट नहीं है, लेकिन क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं और वह उपचार के बाद ही अपने भविष्य के बारे में फैसला करेंगे। उन्हें ठीक होने में पांच से छह महीने लगेंगे। छह सात महीने बाद मेगा ऑक्शन भी होना है। अगले साल के आईपीएल के लिए इस साल दिसंबर आखिरी में मेगा ऑक्शन हो सकता है, जिसमें मौजूदा नियमों के मुताबिक, एक टीम को सिर्फ चार खिलाड़ी को रिटेन करने की इजाजत होती है।
4 of 4
धोनी और रैना
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 के लीग राउंड के 68वें मैच में 219 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 191 रन ही बना सकी थी। लीग राउंड में आरसीबी और चेन्नई के 14-14 अंक थे, लेकिन आरसीबी चेन्नई से बेहतर नेट रन-रेट के कारण प्लेऑफ बर्थ को सील करने में कामयाब रही। सीएसके के आईपीएल में अपने अभियान को समाप्त करने के साथ फैंस और एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि यह धोनी का अंतिम सीजन हो सकता है। हालांकि, इन कयासों के बीच धोनी अपने घर रांची लौट आए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।