भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। धोनी आजकल क्रिकेट के अलावा दूसरे खेल में हाथ आजमा रहे हैं और उस में भी क्रिकेट की मैदान की तरह ही राज कर रहे हैं। धोनी के गृह नगर रांची के जेएससीए स्टेडियम में चल रहे टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही मैच में धोनी ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। टेनिस मैच के दौरान उन्होंने अपनी टी-शर्ट पर सेना के उस लोगो को लगाकर खेला, जिसकी वजह से विश्व कप में बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।
VIDEO: बलिदान बैज की टी-शर्ट पहनकर लंबे समय बाद मैदान में उतरे धोनी, दर्ज की शानदार जीत
एमएस धोनी टेनिस टूर्नामेंट के डबल्स कैटेगिरी में खेल रहे हैं जहां उन्होंने अपने पार्टनर के साथ मिलकर विरोधी को सीधे सेटों में 6-0, 6-0 से मात दी। धोनी के खिलाफ विरोधी एक भी अंक नहीं बना सके।एमएस धोनी को टीम इंडिया की ब्लू जर्सी में देखे काफी समय बीत चुका है, लेकिन वह अपनी बलिदान बैज की टी-शर्ट में अक्सर दिख जाया करते हैं। मैच के दौरान भी एमएस ने काली रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी जिसमें सफेद रंग का बलिदान बैज लगा हुआ था।
विश्व कप के एक मैच के दौरान धोनी अपने विकेटकिपींग ग्लव्स पर बलिदान बैज के लोगो को लगाकर मैदान पर उतरे थे, जिसको लेकर काफी विवाद खड़ हुआ था। आईसीसी और बीसीसीआई भी इसके लिए आमने-सामने आ गए थे, लेकिन बाद में धोनी इसको हटा लिया था, मालूम हो कि बलिदान बैज पैरा स्पेशल फोर्सेज का सबसे बड़ा सम्मान होता है।
Glimpse From Today's Tennis Match 😍❤️ pic.twitter.com/5af4rVRXC7
बलिदान बैज को हर कोई इस्तेमाल नहीं कर सकता है, धोनी ने इसे हासिल किया है। दरअसल यह निशान पैरा कमांडो लगाते हैं। इसे पहनने की योग्यता हासिल करने के लिए कमांडो को पैराशूट रेजीमेंट के हवाई जंप के नियमों पर खरा उतरना होता है। धोनी ने अगस्त 2015 में आगरा में पांच बार छलांग लगाकर बलिदान बैज को पहनने की योग्यता हासिल की थी।
Dhoni back in to the action. 😍❤️
He played his 1st matct today of Tennis tournament at Ranchi. 🎾 pic.twitter.com/LO7moo3yrp