फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

130 साल बाद इंग्लैंड के नाम दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड, बाकी 5 पांच पर नहीं होगा यकीन

Thu, 22 Mar 2018 05:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Mar 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
new zealand vs england 1st test 6 records made in first inning
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड - फोटो : icc

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच ऑकलैंड में खेले जा रहे टेस्ट के पहले दिन कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की फैसला लिया। उनके इस फैसले पर उनके गेंदबाजी भी खरे उतरे और मेहमान टीम की पहली पारी महज 58 रन पर ही ढेर हो गई। 



बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ट्रेंट बोल्ट ने 32 रन देकर 6 विकेट झटके। उनके अलावा टिम साउदी ने 25 रन देकर 4 विकेट लिए। इंग्लैंड के इस शर्मनाक प्रदर्शन की वजह से उसके नाम 6 अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं। आइए जानते हैं उन कीर्तिमानों के बारे में...

new zealand vs england 1st test 6 records made in first inning
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड - फोटो : icc

इंग्लैंड ने पहली पारी में 58 रन पर ऑल आउट होकर अपने टेस्ट इतिहास का छठा न्यूतम स्कोर बनाया। इससे पहले 1887 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 45 रन पर ऑल आउट हो चुकी है। इतना ही नहीं टेस्ट क्रिकेट में यह इंग्लैंड की टीम का पिछले 130 साल में सबसे न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले इंग्लैंड की टीम साल 1888 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर महज 53 रनों पर ऑलआउट हुई थी।  

new zealand vs england 1st test 6 records made in first inning
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड - फोटो : icc

इंग्लैंड की पूरी टीम इस मैच में पूरे दो घंटे भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी। इस लिहाज से यह उसका तीसरा सबसे कम समय तक बल्लेबाजी का रिकॉर्ड है। वहीं, 1950 के बाद से यह 8वां सबसे कम समय बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
new zealand vs england 1st test 6 records made in first inning
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड - फोटो : file

इस मैच में इंग्लैंड के पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके और 1976 के बाद यह पहला मौका रहा, जब पांच अंग्रेज बल्लेबाज एक पारी में खाता खोलने में विफल रहे। इसमें रूट, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली और स्टुअर्ड ब्रॉड शामिल रहे। वैसे टेस्ट क्रिकेट में कुल तीन मौकों पर इंग्लैंड के पांच बल्लेबाज टेस्ट की एक पारी में खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं।

विज्ञापन
new zealand vs england 1st test 6 records made in first inning
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड - फोटो : icc

15वीं बार ऐसे हुआ है, जिसमें किसी टीम ने विरोधी टीम के बल्लेबाजों को ऑल आउट करने के लिए सिर्फ दो गेंदबाजों का ही इस्तेमाल किया हो। इस मैच में बोल्ट और साउदी की जोड़ी ने अकेले ही 10 विकेट झटके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed