फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAK vs ENG: पाकिस्तान के कप्तान ने अब्दुल्ला शफीक को विराट कोहली से बेहतर बताया, 19 टेस्ट में की तुलना, जानें

Tue, 08 Oct 2024 11:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 08 Oct 2024 11:25 AM IST
सार

19 टेस्ट के बाद रन के मामले में शफीक कोहली से आगे हैं, लेकिन औसत और पारियों को देखा जाए तो उस मामले में कोहली बेहतर हैं।

विज्ञापन
PAK vs ENG: Pakistan Captain Shan Masood says Abdullah Shafique Has Better Record Than Virat Kohli in 19 Test
विराट कोहली, शान मसूद और अब्दुल्ला शफीक - फोटो : PTI
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट पर 328 रन बना दिए। कप्तान शान मसूद और अब्दुल्ला शफीक ने शतक जड़े। शफीक ने 184 गेंद में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 102 रन की पारी खेली। कप्तान शान मसूद ने 177 गेंद में 151 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और दो छक्के लगाए। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद मसूद ने बयान देते हुए शफीक की तुलना विराट कोहली से कर दी।
PAK vs ENG: Pakistan Captain Shan Masood says Abdullah Shafique Has Better Record Than Virat Kohli in 19 Test
शान मसूद - फोटो : PCB
दरअसल, मसूद से शफीक के फॉर्म को लेकर सवाल किया गया था। हालांकि, उन्होंने इसका सीधा जवाब देने की बजाय वह विराट कोहली को अपने बयान में ले आए और शफीक का बचाव किया। उन्होंने मीडिया को जवाब कहा, 'पूरे सम्मान के साथ कहूंगा कि मुझे नहीं लगता कि आपका प्रश्न सटीक है। मैं मानता हूं कि पाकिस्तान ने 2024 में अच्छी क्रिकेट नहीं खेली है। चीजों को निष्पक्ष रूप से देखा जाना चाहिए। आप आंकड़ों की बात करते हैं। एक दिन मैं एक आंकड़ा पढ़ रहा था कि अब्दुल्ला शफीक का 19 टेस्ट के बाद रिकॉर्ड विराट कोहली से बेहतर है।'
PAK vs ENG: Pakistan Captain Shan Masood says Abdullah Shafique Has Better Record Than Virat Kohli in 19 Test
विराट और अब्दुल्ला शफीक - फोटो : Twitter
दरअसल, शफीक ने पाकिस्तान के लिए पिछले तीन मैचों में तीन डक बनाए थे। इसलिए मसूद से यह सवाल पूछा गया था। हालांकि, रिकॉर्ड को देखा जाए तो शफीक के 19 टेस्ट के बाद कुछ आंकड़े वाकई कोहली से बेहतर हैं, लेकिन जिस वक्त कोहली ने ये रन बनाए थे, वह ऑस्ट्रेलिया जैसी मुश्किल पिचों पर बनाए थे। इसके अलावा उस वक्त उन्होंने मिचेल जॉनसन, स्टुअर्ट क्लार्क और जेम्स एंडरसन जैसे खतरनाक गेंदबाजों का सामना किया था। रन के मामले में शफीक कोहली से आगे हैं, लेकिन औसत और पारियों को देखा जाए तो उस मामले में कोहली बेहतर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PAK vs ENG: Pakistan Captain Shan Masood says Abdullah Shafique Has Better Record Than Virat Kohli in 19 Test
विराट और अब्दुल्ला शफीक - फोटो : Twitter
कोहली ने अपना 19वां टेस्ट नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डेन्स में खेला था। 19 टेस्ट के बाद विराट ने 32 पारियों में 40.62 की औसत 1178 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने चार शतक और छह अर्धशतक लगाए थे। 116 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। वहीं, शफीक ने 19 टेस्ट के बाद 36 पारियों में 40.35 की औसत से 1372 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। 201 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। शफीक ने 19वां टेस्ट बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में खेला था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed