सब्सक्राइब करें

इमरान खान संग पीओके जाएंगे शाहिद अफरीदी, पाक महिला पत्रकार ने मारा तंज

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 12 Sep 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
Pakistani Women Journalist Naila Inayat challenge Imran Khan and shahid afridi to rally in Srinagar
शाहिद अफरीदी

भारत सरकार ने जिस दिन से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म किया है, उसी दिन से पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं। जिसमे सबसे आगे हैं पाक टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी। अब शाहिद अफरीदी ने कहा है कि वे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जाएंगे। इमरान खान शुक्रवार यानी जुमे को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में रैली करने वाले हैं। अफरीदी भी इस में शामिल होंगे।

Trending Videos
Pakistani Women Journalist Naila Inayat challenge Imran Khan and shahid afridi to rally in Srinagar
शाहिद आफरीदी-इमरान खान - फोटो : social Media

अफरीदी ने ट्वीट कर लोगों से इस रैली में आने की अपील की है, लेकिन अफरीदी के इस ट्वीट का करारा जवाब एक पाकिस्तानी महिला पत्रकार नायला इनायत ने दिया है। नायला ने शाहिद से कहा कि, दिक्कत क्या है। श्रीनगर ही चले जाओ, वहीं रैली कर लेना। बता दें कि इमरान ने अवाम से अपील में कहा था कि वो हर शुक्रवार को कुछ वक्त निकालें और सड़कों पर कश्मीरियों के समर्थन में प्रदर्शन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Women Journalist Naila Inayat challenge Imran Khan and shahid afridi to rally in Srinagar
शाहिद अफरीदी - फोटो : social Media

पाक पीएम इमरान खान ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, मैं शुक्रवार 13 सितंबर को मुजफ्फराबाद में एक बड़ी रैली करने जा रहा हूं। इसका मकसद दुनिया को कश्मीर में भारत के कब्जे के बारे में बताना है। पाकिस्तान कश्मीरियों के साथ है। इमरान के इस ट्वीट को पूर्व कप्तान अफरीदी ने रिट्वीट करते हुए लिखा- कश्मीरियों के हित में हमारे प्रधानमंत्री के साथ आएं। मैं भी शुक्रवार को मुजफ्फराबाद जा रहा हूं। हर आवाज का महत्व है।
 

Pakistani Women Journalist Naila Inayat challenge Imran Khan and shahid afridi to rally in Srinagar
शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान की मशहूर पत्रकार नायला इनायत ने शाहिद अफरीदी पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि, अरे, आप और आपके प्रधानमंत्री इमरान खान सीधे श्रीनगर ही क्यों नहीं चले जाते। मुझे पूरा भरोसा है कि इसमें कोई दिक्कत नहीं आएगी। कोशिश तो कर लीजिए।
 


मालूम हो कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पाकिस्तान के पीएम से लेकर मंत्री तक भारत को गीदड़ भभकी दे रहे हैं। जावेद मियांदाद और शाहिद अफरीदी जैसे पूर्व क्रिकेटर भी तब से ही बिना सिर पैर वाले बयान दिए जा रहे हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed