{"_id":"5d79d5888ebc3e93df422bc7","slug":"jane-socrates-of-limingtone-became-the-oldest-woman-to-travel-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"71 साल के उम्र में नाव से घूम ली पूरी दुनिया, बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
71 साल के उम्र में नाव से घूम ली पूरी दुनिया, बनाया रिकॉर्ड
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
ब्रिटेन की 77 साल की जेन सोक्रेट्स
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यात्रा करना हर किसी को पसंद है। लेकिन किसी को इतना शौक होता है कि वह कुछ भी कर गुजरते हैं। ब्रिटेन की 77 साल की जेन सोक्रेट्स समुद्र के रास्ते दुनिया की सैर करने वाली सबसे उम्रदराज महिला बन गई हैं। वह अपनी यात्रा में अकेली थीं। जेन ने अपनी पूरी यात्रा 320 दिन में पूरी की, जो नया रिकॉर्ड है। उन्होंने अपनी यात्रा 38 फीट लंबी नेरीडा नाव से की। लेकिन इस दौरान तूफान से नाव के सारे पैनल भी बेकार हो गए थे। इसके बाद भी उन्होंने रविवार को कनाडा में अपनी यात्रा पूरी की।
Trending Videos
2 of 4
जेन साल 2017 में दुनिया घूमने के लिए निकली थीं
- फोटो : social media
रॉयल याट क्लब के अनुसार जेन साल 2013 में भी दुनिया का चक्कर लगा चुकी हैं। उस दौरान उन्होंने 71 साल की मिनोरू सैटो का रिकॉर्ड तोड़ा था। मिनोरू दुनिया का समुद्री चक्कर लगाने वाली सबसे उम्रदराज महिला साल 2005 में बनी थीं। जेन साल 2017 में दुनिया घूमने के लिए निकली थीं, लेकिन उस दौरान बोट से गिरने पर उनकी गर्दन की हड्डी टूट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : travel
जेन ने साल 1997 में नौकरी से रिटायर होने के बाद पति के साथ नाव का सफर शुरू किया था। तब से दंपत्ति पूरा यूरोप, कैरिबिया और अमेरिका का चक्कर लगा चुका है।
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixa
साल 2003 में उनके पति की मौत हो गई, लेकिन जेन ने नौकायन नही छोड़ा। उन्होंने साल 2009 और साल 2012 में भी बोट से दुनिया का चक्कर लगाने का प्रयास किया था। और साल 2013 में वो सफल हुईं और गिनीज रिकॉर्ड बनाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।