सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   TTE Helped Pregnant Woman To Safe Delivery In Running Train Kushinagar Express

Viral: ट्रेन में सफर के बीच महिला को शुरू हुआ लेबर पेन, TTE की सूझबूझ ने जीता लोगों का दिल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Fri, 15 May 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार

TTE Helped Pregnant Woman: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस घटना में एक गर्भवती महिला को ट्रेन में सफर के दौरान लेबर पेन शुरू हो गया। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक ने तुरंत इस नाजुक और चुनौतीपूर्ण स्थिति को संभाला। अब लोग सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 

TTE Helped Pregnant Woman To Safe Delivery In Running Train Kushinagar Express
Delivery In Running Train - फोटो : X/@BhusavalDivn
विज्ञापन

विस्तार

Pregnant Woman Delivery on Train: कभी-कभी जिंदगी अचानक ऐसी स्थिति में ला खड़ा करती है, जहां एक पल में घबराहट, दर्द और उम्मीद तीनों साथ महसूस होते हैं। लेकिन ऐसे ही मुश्किल पलों में कुछ लोग अपनी समझदारी और इंसानियत से कहानी का रुख बदल देते हैं। हाल ही में सामने आई एक घटना भी कुछ ऐसी ही है, जिसने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ भावुक भी कर दिया।

Trending Videos


सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस घटना में एक गर्भवती महिला ट्रेन से सफर कर रही थी। सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक चलती ट्रेन में ही उसे तेज लेबर पेन शुरू हो गया। दर्द बढ़ता गया और हालात बेहद नाजुक हो गए। उस समय ट्रेन में मौजूद लोगों के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट निरीक्षक ने दिखाई सूझबूझ 
बताया जा रहा है कि ट्रेन संख्या 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस में यात्रा कर रही इस महिला की हालत बिगड़ने लगी। तभी ड्यूटी पर तैनात मध्य रेलवे के भुसावल मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक आर.एस. तेली ने तुरंत स्थिति को संभाला। उन्होंने न सिर्फ सूझबूझ दिखाई, बल्कि इंसानियत की मिसाल भी पेश की। कसारा–इगतपुरी सेक्शन के बीच उन्होंने महिला को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कराया और ट्रेन में मौजूद नर्स व डॉक्टर श्रीमती पूजा खरगे की मदद से डिलीवरी की व्यवस्था करवाई। काफी मुश्किल हालात के बीच महिला ने ट्रेन के अंदर ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। राहत की बात यह रही कि मां और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना ने हर किसी का दिल छू लिया है।

देखें तस्वीर
 

सोशल मीडिया पर मिली सराहना
इस पूरे मामले की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘@BhusavalDivn’ हैंडल से साझा की गई हैं, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं। लोग न सिर्फ इस मानवीय पहल की सराहना कर रहे हैं, बल्कि भावुक होकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। यह घटना यह साबित करती है कि मुश्किल समय में इंसानियत और तत्परता ही सबसे बड़ी ताकत होती है, जो किसी भी संकट को संभाल सकती है।

Most Expensive Book: इतिहास की सबसे अनमोल और महंगी किताब, जानें 500 साल पुरानी बाइबिल क्यों है इतनी खास
Pakistan Inflation: पाकिस्तान में जीना मुश्किल, मरना हुआ और भी महंगा, अपनों को दफनाने के लिए लेना पड़ रहा कर्ज
Hyacinth Macaw: ये है दुनिया का सबसे महंगा तोता, 3 फीट लंबा ये पक्षी है अमीरों का स्टेटस सिंबल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed