सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Indonesian womans scarf falls on railway tracks Indian man risks his life to pull it out video goes viral

Viral Video: रेलवे ट्रैक पर गिरा विदेशी महिला का दुपट्टा, लड़के ने फिल्मी स्टाइल में किया ऐसा काम

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Fri, 15 May 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Dupatta Fell on Railway Track: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मजेदार नजारा देखने को मिलता है। एक विदेशी महिला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गेट के पास खड़ी थी। तभी अचानक उसका दुपट्टा हाथ से छूटकर सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। तभी एक शख्स ने जिस अंदाज में ट्रैक पर उतरकर उसका दुपट्टा उठाकर वायस दिया, वह देखने लायक था।

Indonesian womans scarf falls on railway tracks Indian man risks his life to pull it out video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : instagram/indaha.l
विज्ञापन

विस्तार

Indonesian Woman Dupatta Fell on Railway Track: इंटरनेट की दुनिया में कब कौन-सा पल वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कभी कोई छोटा-सा वाकया लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देता है, तो कभी कोई सीन पूरी तरह फिल्मी लगने लगता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और खूब एंटरटेन भी।

Trending Videos


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मजेदार और दिलचस्प नजारा देखने को मिलता है। एक विदेशी महिला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गेट के पास खड़ी थी। तभी अचानक उसका दुपट्टा हाथ से छूटकर सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। कुछ पल के लिए माहौल थम सा गया, लेकिन तभी एंट्री होती है एक देसी छोरे की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही दुपट्टा नीचे गिरता है, यह लड़का बिना देर किए पूरी फिल्मी स्टाइल में ट्रैक पर उतर जाता है। उसका अंदाज बिल्कुल किसी बॉलीवुड हीरो जैसा लगता है, आत्मविश्वास से भरा और पूरी स्वैग के साथ। वह दुपट्टा उठाकर वापस देता है, और इसी एक पल ने पूरे सीन को खास बना दिया।

कहां का है पूरा मामला?
ट्रेन के गेट पर खड़ी लड़की के इस सीन को डीडीएलजे फिल्म से जोड़ा जा रहा है, जिसे देखकर लोगों को हंसी भी आ रही है।  बताया जा रहा है कि यह घटना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की है और महिला इंडोनेशिया की रहने वाली है। वीडियो में लड़के का अंदाज इतना दिलचस्प है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

देखें वीडियो
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Indah A.L ᢉ𐭩 (@indaha.l)




इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘indaha.l’ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और करीब 1.9 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोगों की प्रतिक्रियाएं काफी मजेदार हैं, कोई कह रहा है कि “भाई ने तो पूरा माहौल बना दिया”, तो कोई मजाक में लिख रहा है कि “लगता है इसे इसी मौके का इंतजार था।” यह वीडियो इस बात का सबूत है कि कभी-कभी छोटे-छोटे पल भी बड़े एंटरटेनमेंट में बदल जाते हैं।

Viral: ट्रेन में सफल के बीच महिला को शुरू हुआ लेबर पेन, TTE की सूझबूझ ने जीता लोगों का दिल
Most Expensive Book: इतिहास की सबसे अनमोल और महंगी किताब, जानें 500 साल पुरानी बाइबिल क्यों है इतनी खास
Pakistan Inflation: पाकिस्तान में जीना मुश्किल, मरना हुआ और भी महंगा, अपनों को दफनाने के लिए लेना पड़ रहा कर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed