Most Expensive Book: इतिहास की सबसे अनमोल और महंगी किताब, जानें 500 साल पुरानी बाइबिल क्यों है इतनी खास
World's Most Expensive Book: गुटेनबर्ग बाइबिल को दुनिया की सबसे महंगी और ऐतिहासिक किताबों में गिना जाता है। इसे 1455 के आसपास जर्मनी में योहानेस गुटेनबर्ग ने छापा था। ऐसे में आइए इसकी कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या बनाता है इसे खास?
इस किताब का इतिहास बेहद गौरवशाली है। 1450 के दशक में जर्मनी के मेंज शहर में इसे लैटिन वल्गेट संस्करण में छापा गया था। उस समय इसकी लगभग 180 प्रतियां तैयार की गई थीं, लेकिन आज केवल 49 प्रतियां ही पूरी या आंशिक रूप से मौजूद हैं।
इसके हर पन्ने पर बारीकी से की गई कारीगरी इसे और भी खास बनाती है। सुंदर अक्षरों की डिजाइन, हाथ से की गई रंगीन सजावट (इल्लुमिनेशन) और उच्च गुणवत्ता के कागज का इस्तेमाल इसे एक कला का उत्कृष्ट नमूना बनाता है।
इतिहास में इसका योगदान भी कम नहीं है। इस किताब ने यूरोप में ज्ञान के विस्तार को गति दी और पुनर्जागरण (रेनेसां) व धार्मिक सुधार आंदोलनों को मजबूती दी।
इतनी महंगी क्यों है ये किताब?
गूटेनबर्ग बाइबिल की ऊंची कीमत के पीछे कई बड़े कारण हैं। सबसे पहले, इसकी दुर्लभता, दुनिया में इसकी बहुत कम प्रतियां बची हैं। दूसरा, इसका ऐतिहासिक महत्व इसी ने आधुनिक प्रिंटिंग युग की नींव रखी। तीसरा, इसकी कलात्मक सुंदरता यह मध्ययुगीन कला का शानदार उदाहरण है।
चूंकि इसकी अधिकतर प्रतियां सरकारी संस्थानों या प्रतिष्ठित संस्थाओं के पास हैं, इसलिए इन्हें बाजार में बेचा नहीं जाता। जानकारी के अनुसार, आखिरी बार 1978 में इसकी एक पूरी प्रति 2.4 मिलियन डॉलर में बिकी थी, जो उस समय के हिसाब से बेहद बड़ी रकम थी। आज विशेषज्ञ इसकी कीमत 100 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा मानते हैं। गूटेनबर्ग बाइबिल सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि वह क्रांति है जिसने दुनिया को पढ़ने और समझने का नया नजरिया दिया।
Pakistan Inflation: पाकिस्तान में जीना मुश्किल, मरना हुआ और भी महंगा, अपनों को दफनाने के लिए लेना पड़ रहा कर्ज
Hyacinth Macaw: ये है दुनिया का सबसे महंगा तोता, 3 फीट लंबा ये पक्षी है अमीरों का स्टेटस सिंबल
Cheating: धोखेबाज पति को बर्थडे पर पत्नी ने दिया ऐसा सरप्राइज, अफेयर सामने आते ही उड़े होश