{"_id":"5c263953bdec2257191902ca","slug":"pat-cummins-says-need-to-bat-like-cheteshwar-pujara-and-virat-kohli-in-second-innings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस कंगारू खिलाड़ी को सताने लगा हार का डर, बोला- पुजारा-कोहली से सीखने की जरूरत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस कंगारू खिलाड़ी को सताने लगा हार का डर, बोला- पुजारा-कोहली से सीखने की जरूरत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 29 Dec 2018 07:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
विराट-पुजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहली पारी में महज 151 रन पर आउट होने के बाद तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने शुक्रवार को कहा कि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को भारतीय कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा से सीख लेने की जरूरत है कि एमसीजी की इस पिच पर कैसे पारी को आगे बढ़ाया जाए।
2 of 8
चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली
पुजारा और कोहली ने पहली पारी में 170 रन की भागीदारी निभाकर भारत को पहली पारी सात विकेट पर 443 रन के विशाल स्कोर पर घोषित करने में मदद की। कमिंस ने कहा कि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को मेहमान टीम के इन दोनों खिलाड़ियों से सीख लेने की जरूरत है।
3 of 8
पैट कमिंस
दिन का खेल समाप्त होने के बाद कमिंस ने कहा, 'यह निश्चित रूप से आदर्श स्कोर नहीं था। हम पहली पारी में अच्छा स्कोर बनाने के इरादे से उतरे ताकि मैच में बने रहें। युवा बल्लेबाज कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन आज ऐसा नहीं हो सका।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
pat cummins
उन्होंने कहा, 'भारत की पहली पारी में हमने पुजारा और विराट की बल्लेबाजी देखी, उन्होंने कैसे अपनी पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने इस तरह के विकेट पर दबाव से अच्छी तरह निपटते हुए रन जुटाये, जिस पर रन बनाना काफी मुश्किल होता है।'
विज्ञापन
5 of 8
पैट कमिंस
कमिंस ने कहा, 'बड़ा स्कोर बनाने के लिये आपको काफी गेंदों का सामना करना पड़ता है और यह उन विकेटों में से एक है, जहां आपको शुरू में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। दबाव का सामना करते रहते हो और फिर बाद में रन जोड़ते हो। लेकिन यह साफ दिखा कि आज हमारे लिये यह कारगर नहीं रहा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।