{"_id":"66ea4d0e7e350be7cf04cede","slug":"report-bcci-officials-says-shreyas-iyer-wont-go-to-australia-might-selected-for-bangladesh-t20-series-2024-09-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Reports: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी नहीं चुने जाएंगे श्रेयस? घरेलू टूर्नामेंट खेलते रहेंगे, T20 में वापसी संभव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Reports: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी नहीं चुने जाएंगे श्रेयस? घरेलू टूर्नामेंट खेलते रहेंगे, T20 में वापसी संभव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 18 Sep 2024 09:16 AM IST
सार
रतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने दावा किया है कि मौजूदा टेस्ट टीम में अय्यर के लिए कोई जगह नहीं है। श्रेयस दलीप ट्रॉफी में बैटिंग पिचों को भुनाने में नाकाम रहे और इसने चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।
भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर फिलहाल टेस्ट क्रिकेट की योजना का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें चयनकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए नहीं चुना है। श्रेयस ने दलीप ट्रॉफी में अब तक चार पारियों में सिर्फ 104 रन बनाए हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि सरफराज खान और ध्रुव जुरेल जैसे युवाओं को चयनकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए चुना। सरफराज और जुरेल ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में काफी प्रभावित किया था। वहीं, ऋषभ पंत और केएल राहुल भी सीरीज के शुरुआती मैच के लिए टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में श्रेयस को स्क्वॉड में एंट्री नहीं मिली। श्रेयस दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर वापसी की ताक में थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि वह ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भी नहीं चुने जाएंगे। हालांकि, टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनकी वापसी हो सकती है।
Trending Videos
2 of 4
श्रेयस अय्यर
- फोटो : Twitter
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने दावा किया है कि मौजूदा टेस्ट टीम में अय्यर के लिए कोई जगह नहीं है। श्रेयस दलीप ट्रॉफी में बैटिंग पिचों को भुनाने में नाकाम रहे और इसने चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने टेलीग्राफ से कहा, 'इस समय श्रेयस के लिए टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए कोई जगह नहीं है। वह टीम में किसकी जगह लेंगे, यह सवाल है? इसके अलावा दलीप ट्रॉफी में उनका शॉट चयन चिंता का विषय रहा है। खासकर रविवार को वह अच्छी तरह से सेट थे और फिर अचानक ऐसा शॉट (बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी के खिलाफ) खेला। जब आप सेट होते हैं और फिर सपाट पिच पर बल्लेबाजी करते हैं, तो आपको उस अवसर का सबसे अच्छा उपयोग करने की आवश्यकता होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
शुभमन गिल-श्रेयस अय्यर
- फोटो : twitter
वहीं, बोर्ड के एक अन्य अधिकारी ने सुझाव दिया है कि श्रेयस घरेलू सर्किट में खेलना जारी रखेंगे। इस खिलाड़ी के इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के पांच मैचों के टेस्ट दौरे के लिए चुने जाने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा, 'श्रेयस ईरानी कप (लखनऊ में एक अक्तूबर से शुरू) के लिए मुंबई की टीम में हो सकते हैं। यहां तक कि अगर उन्हें बांग्लादेश टी20 सीरीज (6 अक्तूबर से) के लिए चुना जाता है, तब भी वह ईरानी से खेल सकते हैं और फिर दूसरे टी20 से उपलब्ध हो सकते हैं। अगर वह ईरानी पर भी रन नहीं बनाता तो उसके पास रन बनाने के लिए रणजी ट्राफी भी है।'
4 of 4
श्रेयस अय्यर
- फोटो : @ShreyasIyer15
अधिकारी ने कहा, 'ज्यादा दिन पहले की बात नहीं है जब वह पिछले साल के वनडे विश्व कप में इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्हें चोट भी लगी थी, जिस पर विचार करने की जरूरत थी। इसके अलावा दलीप में अभी भी एक राउंड बचा है। आपको नहीं पता वह कभी भी शतक लगा सकते हैं। उन्हें फॉर्म हासिल करने की जरूरत है। इसकी संभावना बहुत ज्यादा है कि वह शॉर्ट गेंद के खिलाफ अपनी समस्याओं की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं चुने जाएंगे, लेकिन कोई भी भारत में उनके रनों को नजरअंदाज नहीं कर सकता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।