फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishabh Pant: गली क्रिकेट में बिखेरी ऋषभ पंत ने चमक, आउट होने के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान, वीडियो

Sat, 12 Oct 2024 04:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 12 Oct 2024 04:40 PM IST
सार

इस वीडियो में पंत बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में उन्हें खास नियम साझा करते देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Rishabh Pant playing gully cricket shares special video on social media suggests new rules see
ऋषभ पंत - फोटो : @RishabhPant17
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार को गली क्रिकेट खेलते देखते नजर आए। इसका वीडियो उन्होंने खुद साझा किया। इसमें उन्हें खेल के अनोखे नियम तय करते देखा जा सकता है। बता दें कि, भारतीय खिलाड़ी को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते देखा गया था। अब उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्तूबर से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया है।
Rishabh Pant playing gully cricket shares special video on social media suggests new rules see
ऋषभ पंत - फोटो : @RishabhPant17
इस वीडियो में पंत बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में उन्हें खास नियम साझा करते देखा जा रहा है। स्टार क्रिकेटर कहते हैं- नियम क्या है बताऊं, कुर्सी पर लगने पर आउट है, दीवार पर डायरेक्ट लगने पर आउट है। बाईं तरफ भी ऐसा ही है। बैट से लगने के बाद गेंद एक बार नीचे गिरने पर एक हाथ से कैच लेने पर आउट है और तीन बार गेंद को नहीं मार सके तो आउट है।
Rishabh Pant playing gully cricket shares special video on social media suggests new rules see
ऋषभ पंत - फोटो : @RishabhPant17
इसके बाद वह शानदार बल्लेबाजी करते दिखते हैं। इस दौरान वह रिवर्स स्कूप भी मारते नजर आए। वहीं, उन्होंने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया। वीडियो में पंत अपने पुराने दिनों का लुत्फ उठाकर बहुत खुश नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका यह चुलबुला अंदाज काफी पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant playing gully cricket shares special video on social media suggests new rules see
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
मालूम हो कि, मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ 2022 में 22 से 25 दिसंबर तक खेलने के बाद कुछ दिनों बाद 30 दिसंबर को पंत एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इस साल आईपीएल में ही शीर्ष स्तर के क्रिकेट में उनकी वापसी हुई थी। इस 26 वर्षीय तेजतर्रार बल्लेबाज ने टी20 विश्व कप में भारत के खिताब जीतने वाले अभियान में राष्ट्रीय टीम में वापसी की थी। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने जोरदार वापसी की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed